फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diabetes: टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज, कितने अलग होते हैं इनके लक्षण, कौन सा ज्यादा खतरनाक? जानिए सबकुछ

Sun, 19 Nov 2023 08:27 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Nov 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
Type 1 and Type 2 Diabetes risk factors and symptoms Difference in hindi
डायबिटीज की समस्या और उपचार - फोटो : iStock

डायबिटीज वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, लगभग सभी उम्र के लोगों में इसका खतरा हो सकता है। डायबिटीज मुख्यरूप से चार प्रकार का होता है- प्रीडायबिटीज, टाइप-1, टाइप-2 और गर्भकालीन डायबिटीज। हालांकि इसमें सबसे ज्यादा चर्चा टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज की होती है। आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में करीब 462 मिलियन (46.2 करोड़) से अधिक लोग टाइप-2 डायबिटीज के शिकार हैं, साल-दर साल इसका जोखिम और भी बढ़ता जा रहा है। 



क्या आप टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के बीच अंतर जानते हैं, क्या इसके लक्षण भी अलग होते हैं? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Type 1 and Type 2 Diabetes risk factors and symptoms Difference in hindi
डायबिटीज का खतरा - फोटो : istock

टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज

पहले इन दोनों प्रकार के डायबिटीज के बारे में जानिए।

टाइप-1 डायबिटीज एक ऑटोइम्यून बीमारी है जो अचानक विकसित हो सकती है और आनुवंशिक रूप से इसका खतरा अधिक होता है। वहीं टाइप-2 डायबिटीज अक्सर समय के साथ विकसित होती है। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के साथ मोटापा और व्यायाम की कमी इसके बड़े जोखिम कारक माने जाते रहे हैं। आपको किसी भी उम्र में इस प्रकार के डायबिटीज का खतरा हो सकता है। 

Type 1 and Type 2 Diabetes risk factors and symptoms Difference in hindi
डायबिटीज और इसके जोखिम कारक - फोटो : Pixabay

किन लोगों में होता है इसका खतरा?

टाइप-1 डायबिटीज के जोखिम कारक, टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम कारकों की तुलना में कम स्पष्ट हैं। 

  • टाइप-1 डायबिटीज का खतरा- जिन लोगों के माता-पिता या भाई-बहन को टाइप-1 डायबिटीज रही है, उनमें इसके विकसित होने का खतरा अधिक होता है। यह बच्चों और किशोरों में सबसे आम है।
  • वहीं टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम आपकी लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी से संबंधित मानी जाती है। अतिरिक्त वजन या मोटापे से ग्रस्त, शारीरिक रूप से कम सक्रिय और प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन करना आपमें इस प्रकार के डायबिटीज के खतरे को बढ़ाने वाला माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Type 1 and Type 2 Diabetes risk factors and symptoms Difference in hindi
मधुमेह की समस्या - फोटो : istock

कितने अलग होते हैं इन दोनों डायबिटीज के अंतर?

टाइप-1 और टाइप-2 दोनों प्रकार के डायबिटीज में लक्षण अक्सर एक ही तरह के देखे जाते रहे हैं। डायबिटीज की समस्या वाले लोगों में आमतौर पर बार-बार पेशाब आने, बहुत अधिक प्यास और भूख की समस्या होने की दिक्कत देखी जाती रही है। डायबिटीज बढ़ने के साथ धुंधला दिखाई देने, कट या घावों के जल्दी ठीक न होने और सामान्य से अधिक संक्रमण होने की दिक्कत देखी जाती रही है। 

विज्ञापन
Type 1 and Type 2 Diabetes risk factors and symptoms Difference in hindi
टाइप-1 डायबिटीज और इसके जोखिम कारक - फोटो : istock

कौन सा डायबिटीज है ज्यादा खतरनाक?

दोनों प्रकार के मधुमेह की स्थिति हृदय रोग, किडनी की बीमारी, दृष्टि से संबंधित समस्या, तंत्रिका और रक्त वाहिकाओं की कमजोरी जैसी जटिलताओं का कारण हो सकती हैं। टाइप-1 डायबिटीज के रोगियों को जीवनपर्यंत इंसुलिन शॉट्स की आवश्यकता हो सकती है, वहीं लाइफस्टाइल और आहार में सुधार करके टाइप-2 डायबिटीज की जटिलताओं को कम किया जा सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed