फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monkey Fever: घातक होती जा रही है ये बीमारी, कई राज्यों में अलर्ट जारी, जानिए इस रोग के बारे में विस्तार से

Tue, 06 Feb 2024 12:13 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Feb 2024 12:13 PM IST
विज्ञापन
Two people from Karnataka have died from Monkey fever know details about Kyasanur Forest Disease
कर्नाटन में ‘मंकी फीवर’ - फोटो : self

मंकी फीवर के मामले देश के कई राज्यों में बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं, विशेषतौर पर कर्नाटक इससे प्रभावित राज्य है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक में दो लोगों की मंकी फीवर से मौत भी हो गई है। पहली मौत 8 जनवरी को 18 वर्षीय एक लड़की की हुई जबकि दूसरी मौत उडुपी जिले में एक 79 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट की गई है।



समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रविवार तक राज्य से कुल 49 मामले सामने आए हैं। जिस तरह से मंकी फीवर के मामले बढ़ते देखे जा रहे हैं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को अलर्ट रहने और इसके लक्षणों पर गंभीरता से नजर बनाए रखने की सलाह दी है। 

राज्य के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं और राज्य में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिले के अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। चूंकि इस बीमारी के लिए कोई विशिष्ट उपचार उपलब्ध नहीं है इसलिए सभी लोगों को लक्षणों पर लगातार नजर बनाए रखने और बचाव के लिए प्रयास करते रहने की सलाह दी गई है। 

Two people from Karnataka have died from Monkey fever know details about Kyasanur Forest Disease
मंकी फीवर का खतरा - फोटो : iStock

मंकी फीवर के बारे में जानना जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए मंकी फीवर के बारे में सभी लोगों को जानना और समय रहते इसके लक्षणों की पहचान करना जरूरी है। मंकीफीवर को क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज (केएफडी) भी कहा जाता है, इसके जानवरों से इंसानों में संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। विशेषतौर पर इसका जोखिम जंगली इलाकों, उन क्षेत्रों में अधिक देखा जाता है जहां पर बंदरों की आबादी अधिक होती है। 

बंदरों के शरीर में पाए जाने वाले टिक्स (किलनी) के काटने से इसके इंसानों में फैलने का खतरा रहता है।

Two people from Karnataka have died from Monkey fever know details about Kyasanur Forest Disease
क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज के बारे में जानिए - फोटो : iStock

विशेषज्ञों ने कहा, लक्षणों पर दें ध्यान

कर्नाटक में मंकी फीवर के बढ़ते खतरे को देखते हुए पड़ोसी राज्यों को भी अलर्ट किया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपमें मंकी फीवर के लक्षण दिख रहे हैं तो इस बारे में तुरंत किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। समय रहते लक्षणों की पहचान और इलाज होने से रोग के गंभीर लक्षण विकसित होने का खतरा कम किया जा सकता है।

डॉक्टर कहते हैं,  मंकी फीवर की उष्मायन अवधि (इनक्यूबेशन पीरियड) तीन-आठ दिनों की हो सकती है, यानी कि संक्रमण होने के बाद लक्षणों के दिखने में आठ दिनों तक का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two people from Karnataka have died from Monkey fever know details about Kyasanur Forest Disease
मंकी फीवर की समस्या - फोटो : Pixabay

गंभीर हो सकता है संक्रमण का खतरा

डॉक्टर बताते हैं, संक्रमण के बाद अधितकर लोगों को अचानक बुखार आने, गंभीर सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और थकान जैसे लक्षणों का खतरा हो सकता है। बीमारी बढ़ने के साथ उल्टी और दस्त जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षणों का भी खतरा दिखने लगता है। विशेषज्ञ कहते हैं, मंकी फीवर के मामले घातक हो सकते हैं इसलिए सावधानी बरतते रहना सभी लोगों के लिए बहुत आवश्यक है। 

मंकी फीवर के गंभीर रोग के शिकार लोगों में रक्तस्राव की समस्या जैसे नाक से खून आने और मसूड़ों से खून आने की दिक्कतें भी देखी जाती रही हैं। ये न्यूरोलॉजिकल जटिलताओं को भी विकसित करने का कारण हो सकती है।

विज्ञापन
Two people from Karnataka have died from Monkey fever know details about Kyasanur Forest Disease
संक्रामक रोगों से करें बचाव - फोटो : iStock

कैसे करें इस गंभीर रोग से बचाव

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि केएफडी से बचाव करते रहना बहुत आवश्यक है, संक्रमण का स्थिति में इस रोग का कोई विशिष्ट इलाज नहीं हैं। संक्रमण से बचाव के लिए देश के प्रभावित राज्यों में टीके दिए जाते हैं। संक्रमण का चूंकि कोई खास उपचार नहीं है इसलिए लक्षणों को ठीक करने के लिए सहायक उपचार प्रक्रिया को प्रयोग में लाया जाता है। 

अगर आप प्रभावित इलाकों में रहते हैं तो टिक्स के काटने से बचने के लिए सुरक्षात्मक कपड़े पहनना सुरक्षित तरीका हो सकता है। समय रहते इलाज शुरू होने से बीमारी को गंभीर रूप लेने से बचाया जा सकता है।



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed