फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जबरदस्त स्वास्थ लाभ से भरपूर है 'अखरोट', ये पांच फायदे जानकर आज से करें अपनी डाइट में शामिल

Fri, 26 Jul 2019 03:03 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 26 Jul 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
top 5 health benefits of walnut prevent chances of these diseases
ड्राई फ्रूट्स या सूखे मेवे खाना तो सबको पसंद होता है लेकिन ये चीजें हमारी रोज की डाइट में शामिल नहीं होती। अगर मेवे रोजाना की डाइट में थोड़ा-थोड़ा लिया जाए तो गजब के स्वास्थ फायदे होते हैं। आज हम आपको खास अखरोट के फायदे बताने जा रहे हैं। अखरोट प्रोटीन, एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है। सबसे खास बात ये है कि अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से युक्त होता है, जो दिमाग की गतिविधियों को तेज करता है और मजबूत दिमाग के कामकाज को बढ़ावा देता है। 

 
top 5 health benefits of walnut prevent chances of these diseases
- फोटो : social media
दिल को रखता है स्वस्थ
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड और अमीनो एसिड से भरपूर होता है, इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को निकालने और दिल को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। 
top 5 health benefits of walnut prevent chances of these diseases
पाचन के लिए रामबाण 
अखरोट आंत में बैक्टीरिया की विविधता को बढ़ाता है। द जर्नल ऑफ न्यूट्रिशनल बायोकेमिस्ट्री में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, बैक्टीरिया की बढ़ी हुई गतिविधि मोटापा और जलन को कम करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 health benefits of walnut prevent chances of these diseases
ओवर ईटिंग रोकता है अखरोट 
डायबिटीज, ओबेसिटी एंड मेटाबॉलिज्म जर्नल में छपे एक अध्ययन के नतीजों के मुताबिक, अखरोट खाने से भूख और भूख की सोच कम हो जाती है और राइट इंसुला (दिमाग का अंदरूनी दाहिना हिस्सा) में सही भोजन के लिए सक्रियता बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
top 5 health benefits of walnut prevent chances of these diseases
भूलने की बीमारी से रखता है दूर 
ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ई की मौजूदगी दिमाग के कामकाज में सुधार लाती है और अल्जाइमर बीमारी की रफ्तार को धीमा कर सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed