फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: जीभ में दिख रहा है कुछ अलग सा बदलाव? हो जाइए सावधान- ये गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत

Sun, 25 Feb 2024 05:53 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Feb 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
tongue shows the symptoms of several diseases White coating and redness of tongue
जीभ के रंग में बदलाव के कारण - फोटो : istock

आप बीमारियों की पहचान कैसे करते हैं? शरीर पर दिखने वाले लक्षण या फिर जांच की रिपोर्ट के आधार पर। पर क्या आप जानते हैं कि जीभ को देखकर भी आप शरीर में होने वाली कई प्रकार की समस्याओं का अंदाजा लगा सकते हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जीभ के रंग को देखकर आप शरीर में कई प्रकार के संक्रमण और गंभीर बीमारियों का भी पता लगा सकते हैं। मुंह में होने वाले छाले, पैच और स्पॉट आमतौर पर हानिरहित होते हैं, लेकिन कभी-कभी ये आपके समग्र स्वास्थ्य के बारे में भी बताते हैं। 



डॉक्टर कहते हैं, जीभ में अगर आपको कुछ समय से असामान्य परिवर्तन दिख रहा है या फिर इसके रंग में कोई बदलाव नजर आ रहा है तो सावधान हो जाने की आवश्यकता है। कुछ स्थितियों में ये समस्याकारक संकेत हो सकता है जिसका समय रहते इलाज किया जाना आवश्यक हो जाता है।

tongue shows the symptoms of several diseases White coating and redness of tongue
जीभ से करें रोगों की पहचान - फोटो : pixabay

जीभ देखकर कर सकते हैं रोगों की पहचान

मेडिकल विशेषज्ञ बताते हैं, संक्रमण, दवा संबंधी समस्याएं और यहां तक कि उम्र बढ़ना भी आपकी जीभ पर अपना निशान बना सकता है। पता लगाएं कि आपकी जीभ पर नजर आने वाली असमान्यता किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत तो नहीं है? जीभ पर नजर आने वाले कुछ बदलाव तो रक्त वाहिकाओं में होने वाली किसी गंभीर समस्या का भी संकेत हो सकते हैं।

आइए जानते हैं कि जीभ में दिखने वाले किस प्रकार के बदलावों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए?

tongue shows the symptoms of several diseases White coating and redness of tongue
जीभ पर सफेद धब्बे - फोटो : istock

जीभ पर सफेद रंग के धब्बे नजर आना

जीभ में किसी बदलाव के बारे में जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि यह सामान्यरूप से कैसी होनी चाहिए? इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सामान्यतौर पर जीभ का रंग हल्का गुलाबी होता है जो संकेत है कि जीभ स्वस्थ है।

कुछ स्थितियों में आपकी जीभ का रंग हल्के गुलाबी से बदलकर पैच में सफेद नजर आ सकता है। सफेद धब्बे थ्रश फंगल संक्रमण का संकेत हो सकते हैं। ऐसा अक्सर तब होता है जब किसी बीमारी या दवा के कारण मुंह में बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है। इस तरह के बदलाव पर ध्यान दिया जाना जरूरी है क्योंकि ल्यूकोप्लाकिया की समस्या में भी जीभ में ऐसा बदलाव देखा जाता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tongue shows the symptoms of several diseases White coating and redness of tongue
जीभ पर लाल रंग के धब्बे - फोटो : Pixabay

बच्चों में कावासाकी रोग की स्थिति

जीभ सामान्यतौर पर हल्के गुलाबी रंग की नजर आती हैं पर अगर ये लाल दिख रही है या फिर इसका रंग स्ट्रॉबेरी जैसा दिखता है तो ये कुछ प्रकार के विटामिन्स या फिर बच्चों में गंभीर बीमारी की तरफ भी इशारा हो सकती है। यदि आपकी जीभ लाल और चिकनी है और मुंह में दर्द होता है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में विटामिन बी3 की कमी है। इसके अलावा अगर बच्चों की जीभ में इस तरह की बदलाव दिख रहा है तो कुछ स्थितियों में इसे कावासाकी रोग का इशारा हो सकता है। ये एक दुर्लभ और गंभीर बीमारी जो रक्त वाहिकाओं में सूजन के कारण होती है।

विज्ञापन
tongue shows the symptoms of several diseases White coating and redness of tongue
जीभ में जलन की समस्या - फोटो : Pixabay

बर्निंग माउथ सिंड्रोंम की दिक्कत

रंगों में बदलाव के अलावा जीभ में कुछ अजीब सा एहसास होता है तो इसपर भी गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। यदि आपकी जीभ में जलन या अत्यधिक कड़वापन जैसा एहसास होता है तो इसे बर्निंग माउथ सिंड्रोंम की समस्या माना जा सकता है। ये जीभ की नसों में किसी दिक्कत के कारण हो सकती है। कुछ स्वास्थ्य समस्याएं मुंह में शुष्की, संक्रमण, एसिड रिफ्लक्स और मधुमेह का संकेत हो सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed