कहते हैं कि टमाटर एक ऐसी सब्जी है, जिसका उपयोग दुनिया में सबसे ज्यादा किया जाता है। वैसे तो टमाटर के सेवन के कई फायदे हैं, जैसे यह आंखों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, लेकिन वो कहते हैं न कि जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन नुकसानदायक ही होता है, यह बात टमाटर पर भी लागू होती है। टमाटर का भी अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, चाहे आप उसे सब्जी या सलाद के रूप में खाएं या सूप के रूप में पिएं। आइए जानते हैं टमाटर के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में...
{"_id":"605dd9b68ebc3ec8967e0af4","slug":"tomato-side-effects-tomatoes-are-dangerous-if-you-eat-too-much","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आप भी करते हैं टमाटर का अधिक सेवन, तो जान लें इसके नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अगर आप भी करते हैं टमाटर का अधिक सेवन, तो जान लें इसके नुकसान
Sat, 27 Mar 2021 10:52 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पेट संबंधी समस्या
- विशेषज्ञ कहते हैं कि टमाटर के सेवन से पाचन तंत्र सही रहता है, लेकिन साथ ही वह यह भी कहते हैं कि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन दिक्कतें भी पैदा कर सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली वेबसाइट वेबएमडी के मुताबिक, टमाटर का अधिक सेवन करने से डायरिया और उल्टी आने की समस्या हो सकती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एलर्जी की समस्या
- वेबएमडी के मुताबिक, टमाटर का अधिक मात्रा में सेवन करने से मुंह और गले में जलन की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से कुछ लोगों को रैशेज यानी त्वचा पर चकत्ते, खुजली और चेहरे पर सूजन की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मूत्राशय का संक्रमण
- अमेरिका स्थित क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, टमाटर में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, ऐसे में इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से ब्लैडर यानी मूत्राशय में जलन होने लगती है। अगर आप पहले से ही मूत्राशय के संक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको टमाटर का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए, नहीं तो यह आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सिर दर्द या सिर चकराने की समस्या
- वेबएमडी के मुताबिक, विशेषज्ञ कहते हैं कि टमाटर का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से सिर दर्द या सिर चकराने की समस्या हो सकती है। ईरान में हुए एक अध्ययन में भी इसकी पुष्टि की जा चुकी है। अगर आप माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको या तो टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए या कम मात्रा में करना चाहिए।