फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Eating: आपके फेफड़े-आंखों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ये 'लाल फल', रोज खाने के जान लीजिए फायदे

Tue, 01 Oct 2024 07:37 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Oct 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
tomato lycopene content benefits in hindi know tamatar khane ke fayde
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत चाहते हैं तो आहार को ठीक रखना बहुत जरूरी हो जाता है। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसका शरीर पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को आहार को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं। हृदय-फेफड़े हों या किडनी, इन्हें स्वस्थ रखना चाहते हैं तो विटामिन्स-प्रोटीन से भरपूर चीजों को आहार का हिस्सा बनाना चाहिए।



दुनियाभर में तेजी से बढ़ती फेफड़ों की बीमारियां स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का कारण बनी हुई है। क्या आप जानते हैं कि इसमें एक लाल फल को बहुत लाभकारी माना जाता है।

हम बात कर रहे हैं टमाटर की। टमाटर में पाए जाने वाले विटामिन्स और यौगिकों को लंग्स हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी पाया गया है। टमाटर में लाइकोपिन नामक एक तत्व होता है, जिसे फेफड़ों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

tomato lycopene content benefits in hindi know tamatar khane ke fayde
टमाटर के फायदे - फोटो : Freepik.com

टमाटर में होते हैं प्रभावी पोषक तत्व

टमाटर वैसे तो कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, पर इस फल में पाया जाने वाला लाइकोपीन इसे काफी स्वास्थ्यवर्धक बनाता है। लाइकोपीन एक कैरोटीनॉयड है जो टमाटर को उसका लाल रंग भी देता है। यह शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी है जो कैंसर के खतरे को कम करने के लिए जाना जाता है। अध्ययनों में लाइकोपीन को हृदय रोग के जोखिम को कम करने, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों से बचाने में लाभकारी पाया गया है।

यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना टमाटर खाने की सलाह देते हैं।

tomato lycopene content benefits in hindi know tamatar khane ke fayde
फेफड़ों की बीमारियां - फोटो : Freepik.com

फेफड़ों की दूर होती है बीमारियां

शोधकर्ताओं ने बताया कि टमाटर खाने वाले लोगों में फेफड़ों से संबंधित कई तरह की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) और फेफड़ों के कैंसर से बचाने में लाइकोपीन की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं आहार में लाइकोपीन से भरपूर चीजों को शामिल करने से धूम्रपान करने वालों में सीओपीडी और फेफड़ों के कैंसर को कम होते देखा गया है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि इसके लिए नियमित रूप से टमाटर खाना काफी लाभकारी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tomato lycopene content benefits in hindi know tamatar khane ke fayde
इम्युनिटी बढ़ाने के तरीके - फोटो : freepik.com

इम्युनिटी सिस्टम होती है मजबूत

लाइकोपीन एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक है। फ्री रेडिकल्स आपकी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। टमाटर जैसे लाइकोपीन से भरपूर खाद्य पदार्थ फेफड़े, पेट या प्रोस्टेट कैंसर होने की आशंका कम करते हैं साथ ही इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार होता है।

मजबूत इम्युनिटी सिस्टम आपको कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से बचाने में मददगार मानी जाती है।

विज्ञापन
tomato lycopene content benefits in hindi know tamatar khane ke fayde
आंखों की समस्या - फोटो : Freepik.com

आंखों के लिए फायदेमंद

टमाटर में लाइकोपीन के साथ ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे पदार्थ भी होते हैं जो आपकी आंखों को स्मार्टफोन और कंप्यूटर जैसे डिजिटल उपकरणों से निकलने वाली नीली रोशनी के दुष्प्रभावों से बचाने में मदद कर सकते हैं। आंखों के तनाव से होने वाले सिरदर्द को कम करने में भी इससे फायदा मिल सकता है। कुछ शोध बताते हैं कि अगर आप टमाटर जैसे लाइकोपीन से भरपूर खाद्य पदार्थों की सेवन करते हैं तो इससे बुढ़ापे तक रोशनी अच्छी बनी रह सकती है।


-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed