फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: इन दिनों आहार में जरूर शामिल करें खीरा, सेहत के लिए इन मामलों में है विशेष फायदेमंद

Fri, 01 Apr 2022 10:26 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Apr 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
Today’s Health Tips Must Eat Cucumber In Meals During Summer Know Benefits In Hindi
बहुत फायदेमंद है खीरा - फोटो : Pixabay

गर्मियों का मौसम सेहत की देखभाल को लेकर काफी चुनौतीपूर्ण जरूर माना जाता है, पर इस समय कई ऐसे फल-सब्जियां उपलब्ध होते हैं जिनका सेवन शरीर के लिए विशेष फायदेमंद हो सकता है। खीरा ऐसा ही एक पसंदीदा फल है, जो गर्मी के दिनों में बहुतायत मात्रा में उपलब्ध होता है। खीरा लाभकारी पोषक तत्वों के साथ-साथ कई प्लांट बेस्ड यौगिकों और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। शरीर में पानी की पूर्ति करने वाले इसके गुण इसे गर्मियों के लिए सबसे पसंदीदा और स्वास्थ्यवर्धक बनाते हैं। सलाद से लेकर पेय तक, खाने से लेकर चेहरे पर लगाने तक, खीरा संपूर्ण सेहत के लिए कई प्रकार से लाभप्रद हो सकता है।



गर्मी के दिनों में चूंकि डिहाइड्रेशन का जोखिम अधिक हो जाता है, ऐसे में रोजाना आहार में खीरा को शामिल करने से आप इस समस्या से बचे रह सकते हैं। खीरा कैलोरी में कम होते हैं और इसमें अधिक मात्रा में पानी और घुलनशील फाइबर होता है, जो इसे हाइड्रेशन को बढ़ावा देने और वजन को नियंत्रित रखने के लिए आदर्श बनाता है। खीरा में प्राकृतिक रूप से मौजूद गुण सेहत के लिए इसे कई और प्रकार से लाभदायक बनाते हैं, आइए आगे की स्लाइडों में खीरा से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

Today’s Health Tips Must Eat Cucumber In Meals During Summer Know Benefits In Hindi
पोषक तत्वों से भरपूर है खीरा - फोटो : pixabay

कई तरह की बीमारियों से मिलती है सुरक्षा
खीरा में शक्तिशाली  एंटीऑक्सिडेंट्स गुण मौजूद होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स, शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाली क्षति से बचाने में मदद करते हैं, जिससे कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है। फ्री रेडिकल्स के कारण हृदय, फेफड़े और ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खीरे के स्वास्थ्य लाभ को जानने के लिए किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि इसका 30 दिनों तक सेवन शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा में सुधार कर सकता है।

Today’s Health Tips Must Eat Cucumber In Meals During Summer Know Benefits In Hindi
गर्मियों में हीट स्ट्रोक की समस्या - फोटो : Pixabay

निर्जलीकरण से बचाता है
खीरे में मौजूद पानी की मात्रा इसे काफी पसंदीदा और स्वास्थ्यवर्धक बनाती है। खीरे का सेवन तापमान में होने वाले बदलाव के दुष्प्रभाव से बचाने और अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में सहायक हो सकता है। खीरा का सेवन करके शरीर के लिए रोजाना पानी की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में मदद मिल सकती है। 442 बच्चों पर किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि खीरे का सेवन  शरीर में जल की मात्रा में सुधार करने में फायदेमंद हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Health Tips Must Eat Cucumber In Meals During Summer Know Benefits In Hindi
डायबिटीज में खीरा खाने के लाभ - फोटो : iStock

ब्लड शुगर को रखता है कंट्रोल
खीरे का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए भी लाभदायक हो सकता है, यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और मधुमेह की जटिलताओं को रोकने में मदद कर सकता है। जानवरों और टेस्ट-ट्यूब अध्ययनों में पाया गया है कि डायबिटीज की समस्या में खीरा का सेवन करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। चूहों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि खीरे के छिलके का अर्क मधुमेह से जुड़े अधिकांश जटिलताओं को कम करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
Today’s Health Tips Must Eat Cucumber In Meals During Summer Know Benefits In Hindi
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

वजन कम करने में भी सहायक
खीरा संभावित रूप से वजन कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है। सबसे पहले ये कैलोरी में कम होते हैं, ऐसे में इसका सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता। 100 ग्राम खीरे में सिर्फ 16 कैलोरी होती है। इसका मतलब है कि आप अतिरिक्त कैलोरी के बिना खीरा खा सकते हैं। खीरा का सलाद और रायता, ताजगी और स्वाद को बढ़ाने के साथ आपकी सेहत को कई और तरह से भी लाभ दे सकते हैं। 



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed