फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: व्रत के दौरान भी शरीर को ऊर्जावान रखेंगी ये चीजें, फलाहार में कर सकते हैं शामिल

Wed, 22 Mar 2023 12:35 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 22 Mar 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
Today Health Tips Know Navratri 2023 Fast Fruits Diet Chart in Hindi
उपवास में ऊर्जावाज रहने के उपाय - फोटो : Self

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


नवरात्रि का पर्व चल रहा है। नवरात्रि के नौ दिन लोग उपवास रखते हैं। उपवास में कई सारी चीजों का सेवन वर्जित है। लोग उपवास के दौरान फलाहार करते हैं। नमक, दाल, चावल समेत रोजाना खाने जाने वाली चीजों का सेवन नवरात्रि के उपवास में नहीं किया जाता है। इस कारण कई बार उपवास के दौर लोग कमजोर और सुस्त होने लगते हैं। वैसे तो हिंदू धर्म में व्रत रखने को लाभदायक बताया गया है और मेडिकल साइंस में भी व्रत से शरीर को होने वाले तमाम फायदों को प्रमाणित किया गया है लेकिन उपवास के दौरान थोड़ी सी लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। उपवास में शरीर स्वस्थ रखने, हाइड्रेटेड रखने और ऊर्जावान रखने के लिए फलाहार करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान दें। उपवास में ऊर्जावान रहने के लिए फलाहारी खाने में जिन चीजों को शामिल करना चाहिए, उसके बारे में जान लीजिए।

Today Health Tips Know Navratri 2023 Fast Fruits Diet Chart in Hindi
उपवास में ऊर्जावाज रहने के उपाय - फोटो : iStock

दूध

नवरात्रि के उपवास में स्वस्थ और ऊर्जावान रहने के लिए जरूरी है कि आप लिक्विड का सेवन करें। नवरात्रि के व्रत में दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन किया जाता है। ऐसे में रोजाना एक गिलास दूध जरूर पीएं। चाहें तो दूध से बनी रबड़ी, दूध मखाना की खीर आदि का भी सेवन कर सकते हैं। दूध शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन देता है, जो आपको नवरात्रि के नौ दिन बिना भोजन के भी कमजोरी नहीं होने देता।

Today Health Tips Know Navratri 2023 Fast Fruits Diet Chart in Hindi
उपवास में ऊर्जावाज रहने के उपाय - फोटो : iStock

फल

फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। आप केला, सेब, अमरूद, खीरा, संतरा आदि फलों का सेवन कर सकते हैं। रोजाना सुबह या शाम को फल खाएं। चाहे तो ताजे फलो का जूस बनाकर उसका भी सेवन कर सकते हैं। शेक भी अपनी नवरात्रि डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे पेट भरा भरा लगता है और पूरा दिन ऊर्जावान रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Health Tips Know Navratri 2023 Fast Fruits Diet Chart in Hindi
उपवास में ऊर्जावाज रहने के उपाय - फोटो : istock

सूखा मावा

मावा सेहत के लिए फायदेमंद है। आप मावा का हलवा या खीर बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। मखाना, काजू, बादाम या अखरोट आदि का सेवन शरीर को भरपूर पोषण देता है। व्रत में मूंगफली भी खाई जा सकती है। घी में तले मूंगफली और मखाना को आप नाश्ते में खा सकते हैं। चाहें तो उसमें सेंधा नमक मिला लें। हालांकि अगर आप किसी भी तरह का नमक नहीं खाते तो भी मावा का सेवन बिना नमक के कर सकते हैं।

विज्ञापन
Today Health Tips Know Navratri 2023 Fast Fruits Diet Chart in Hindi
उपवास में ऊर्जावाज रहने के उपाय - फोटो : Pixabay

कूट्टू के आटे से बना व्यंजन

व्रत में कुछ सब्जियां खाई जाती हैं। जैसे आलू का सेवन कर सकते हैं। कुट्टू या सिंघाड़े के आटे और आलू के मिश्रण की कचौड़ी, पकौड़ी आदि घी में बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। उबले आलू को फ्राई करके या आलू का सूप बनाकर भी पी सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed