फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: बॉडी बनाने के लिए सही तरीके से करें केले का सेवन, इस गलती से हो सकता है सेहत को नुकसान

Tue, 21 Mar 2023 12:55 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 21 Mar 2023 12:55 PM IST
विज्ञापन
Today Health Tips Ways Of Eating Bananas For Muscle Building Know Banana Side Effects In Hindi
बाॅडी बिल्डिंग के लिए केला लाभकारी - फोटो : Getty Images

Health Tips : अच्छा और पौष्टिक आहार सेहत के लिए लाभकारी होता है। हालांकि गलत तरीके से पोष्टिक चीजों का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दुबले पतले लोगों को वजन बढ़ाने या बाॅडी बिल्डिंग करने वाले लोगों को केले का सेवन करना चाहिए। अच्छी पर्सनैलिटी, सुडौल शरीर और मजबूत मसल्स के लिए केला खाने का सुझाव दिया जाता है। शारीरिक फिटनेस को संतुलित करने के लिए भी केला लाभकारी हो सकता है। केले में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं, जो बीमारियों से भी बचाव करते हैं। लेकिन अगर आप शरीर मजबूत बनाने के लिए केले का सेवन कर रहे हैं तो सही तरीके से करें गलत तरीके से केला खाना शरीर पर उल्टा असर कर सकता है और सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं कि केले का सही तरीके से सेवन कैसे करें और केला खाते समय क्या गलती न करें।

Today Health Tips Ways Of Eating Bananas For Muscle Building Know Banana Side Effects In Hindi
केले में पौष्टिकता - फोटो : Istock

केले में पौष्टिक गुण

विशेषज्ञ कहते हैं कि रोज एक केला आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। केले में विटामिन ए, विटामिन, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन बी 6, थायमिन, राइबोफ्लेविन पाया जाता है। केले में पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी पाई जाती है।

Today Health Tips Ways Of Eating Bananas For Muscle Building Know Banana Side Effects In Hindi
केले के फायदे - फोटो : istock

केला खाने के फायदे

कमजोरी

केला खाने से जल्दी पेट भर जाता है। सुबह सुबह नाश्ते में केला खाकर निकलते हैं तो लंच तक पेट भरा रहता है और ऊर्जा बनी रहती है।

पाचन

केले का सेवन पाचन संबंधी समस्या को दूर करता है। केले में पाया जाने वाला स्टार्च पाचन तंत्र के लिए अच्छा है। इससे सीने में जलन की समस्या भी ठीक हो सकती है।

वजन

केले में पाया जाने वाला फाइबर और स्टार्च लंबे समय कर पेट को भरा रहता है। इस कारण भूख नहीं लगती और वजन पर नियंत्रण रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Health Tips Ways Of Eating Bananas For Muscle Building Know Banana Side Effects In Hindi
मधुमेह - फोटो : social media

केले के सेवन के नुकसान

कब्ज


जिन लोगों को कब्ज की शिकायत है, उन्हें केले के सेवन से बचना चाहिए।

शुगर लेवल

शुगर के मरीजों के लिए केले का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। केले में नेचुरल शुगर होता है जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
Today Health Tips Ways Of Eating Bananas For Muscle Building Know Banana Side Effects In Hindi
सोने से पहले न खाएं केला - फोटो : istock

केला खाने का सही समय 

केले के सेवन का सही समय और तरीका है। केला सुबह नाश्ते में खाया जा सकता है। केले को कभी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। रात में सोने से पहले केला खाने से बचना चाहिए। रात में केला खाने से बीमार पड़ सकते हैं। इससे खांसी की समस्या हो सकती है। साथ ही पेट बहुत ज्यादा भर जाने से अनिद्रा की शिकायत भी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed