फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सर्दियों में कमर और कूल्हे का बढ़ जाता है दर्द, जाने कारण और बचाव के उपाय

Thu, 08 Dec 2022 07:00 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 08 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Today Health Tips Back and Hip Pain Causes In Winter Know Prevention and Treatment in Hindi
सर्दियों में कमर दर्द का कारण और बचाव - फोटो : Istock

Health Tips Back and Hip Pain Causes : सर्दी का मौसम आते ही लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। मौसमी बीमारियों का शिकार बच्चे से लेकर बड़े तक हो सकते हैं। कुछ लोगों को इस मौसम में ठंड लगने के कारण सर्दी जुकाम और खांसी की शिकायत हो जाती है तो कई लोगों को त्वचा संबंधी रोग होने की संभावना रहती है। वहीं सर्दियों में दर्द की समस्या आम बात है। शरीर में दर्द की समस्या सर्दियों में बढ़ जाती है। इस मौसम में शरीर में अकड़न, पीठ, कमर, कूल्हे और हाथ पैरों में दर्द की शिकायत होने लगती है। 30 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को अक्सर कमर और कूल्हे में दर्द रहता है। ऐसे में लोगों को सर्दी में उठने बैठने और रोजाना के कामकाज में परेशानी होती है। जिन लोगों को पहले से ही शरीर दर्द की शिकायत होती है, सर्दी में उनकी यह समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में सर्दी में कमर और कूल्हे के दर्द से बचाव के उपाय पता होना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि आपको ये पता हों कि सर्दियों में शरीर में दर्द की समस्या का कारण क्या है। जानिए सर्दी के मौसम में कमर व कूल्हे में दर्द का कारण और बचाव के उपाय।

Today Health Tips Back and Hip Pain Causes In Winter Know Prevention and Treatment in Hindi
सर्दियों में गठिया का दर्द बढ़ जाता है - फोटो : iStock

सर्दियों में शरीर दर्द के कारण

गठिया

सर्दी के मौसम में कमर और कूल्हे में दर्द होने की एक वजह अर्थराइटिस होती है। इस मौसम में अर्थराइटिस की समस्या बढ़ जाती है। जिसके कारण जोड़ों में दर्द और सूजन हो जाती है। अर्थराइटिस की शिकायत होने पर सर्दी का मौसम आते ही दर्द से बचाव के उपाय कर लेने चाहिए।


शारीरिक गतिविधियों में कमी

आज की जीवनशैली में लोग वैसे भी शारीरिक गतिविधियां कम करते हैं। हर काम के लिए उनके पास मशीन है। वहीं सर्दी में तापमान में गिरावट होने पर लोग अधिक वक्त बिस्तर में बिताना पसंद करते हैं। बहुत ज्यादा देर एक ही जगह बैठे या लेटे रहने व शारीरिक गतिविधि में कमी आने के कारण लोगों के शरीर में दर्द होने लगता है। सबसे ज्यादा दर्द की समस्या कमर और हिप्स में होती है।

Today Health Tips Back and Hip Pain Causes In Winter Know Prevention and Treatment in Hindi
तापमान कम होने से शरीर दर्द - फोटो : Istock

तापमान में गिरावट

सर्दी के मौसम में तापमान में गिरावट आने से शरीर की ब्लड वेसल्स और मसल्स सिकुड़ने लगती है। इस कारण शरीर में खून का संचार धीमा हो जाता है और जोड़ों की सक्रियता बाधित होती है। इसी वजह से कमर, जोड़ों और कूल्हे में दर्द की बढ़ जाता है।

टेंडिनाइटिस

टेंडिनाइटिस के कारण भी सर्दियों में कमर और कूल्हे में दर्द होने लगता है। हड्डियों को मसल्स से जोड़ने वाला टिश्यू टेंडन होता है। टेंडन में जब चोट लगने या सर्दी के कारण सूजन आती है तो दर्द की शिकायत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Health Tips Back and Hip Pain Causes In Winter Know Prevention and Treatment in Hindi
सर्दियों में व्यायाम करें - फोटो : istock

सर्दियों में बदन दर्द से बचाव

व्यायाम करें

शरीर में दर्द का एक कारण शारीरिक गतिशीलता न होना है। ऐसे में नियमित तौर पर सुबह योग या व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों की अकड़न दूर होती है।

देर तक एक जगह न बैठें

सर्दियों में कमर और कूल्हे में दर्द से बचने के लिए देर तक एक ही जगह पर न बैठे रहें। कामकाज के बीच में शरीर को स्ट्रेच करें और थोड़ी थोड़ी देर में वॉक करते रहें।

विज्ञापन
Today Health Tips Back and Hip Pain Causes In Winter Know Prevention and Treatment in Hindi
सर्दी में सुबह की धूप लें - फोटो : pixabay

सुबह की धूप लें

सर्दियों में सुबह की धूप फायदेमंद है। शरीर को विटामिन डी की जरूरत होती है, जो हड्डियों को मजबूती देने में मदद करता है। इसलिए रोजाना सुबह 15 से 20 मिनट धूप में बैठें।

----------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed