कोरोना वायरस के दोबारा तेजी से बढ़ते मामलों ने लोगों को फिर से संकट मेें डाल दिया है। ठीक एक साल पहले ऐसे ही बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था। दूसरी लहर को देखते हुए अब फिर से उन उपायों की चर्चा शुरू हो गई है जो लोगों को इस खतरनाक बीमारी की चपेट से सुरक्षित कर सकते हैं।
कोरोना की दूसरी लहर: संक्रमण से सुरक्षित रखने के अचूक उपाय, एक को भी न करें नजरअंदाज
काढ़े का करें सेवन
काढ़े के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है, जो हमें इस वायरस से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकती है। काढ़े के लिए अजवाइन, पिपली, काली मिर्च, दालचीनी और सेंधा नमक का काढ़ा बनाकर सेवन किया जा सकता है। दिन में एक से दो बार काढ़ा पिया जा सकता है।
गर्म पानी पिएं और गरारे करें
कोरोना से बचाव के सबसे प्रभावी उपायों मे से एक है गर्म पानी का सेवन और एक चुटकी नमक के साथ गरारे। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा करने से श्वसन तंत्र साफ रहता है जिससे वायरस शरीर पर प्रभाव नहीं डाल पाता है। यहां ध्यान देेेने वाली बात यह है कि कोरोना श्वसन तंत्र को ही प्रभावित करता है ऐसे में यह उपाय काफी प्रभावी हो सकता है।
जीवनशैली में करें सुधार
कोरोना से बचाव के लिए विशेषज्ञ बार-बार जीवनशैली में सुधार करने के तरीकों पर जोर देते रहे हैं। जीवनशैली में सुधार का मतलब पौष्टिक आहार का सेवन, कम से कम आठ घंटे की नींद, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और व्यायाम से है। इन उपायों को प्रयोग में जरूर लाएं।
सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क
सरकार बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखने और मास्क पहनने पर जोर दे रही है। कोरोना से बचने के लिए इस उपायों को प्रयोग में लाना सबसे आवश्यक माना जाता है। घर से बाहर जाते समय मास्क जरूर पहनें, लोगों से उचित दूरी बनाकर रखें साथ ही समय-समय पर हाथों को धोते या सेनेटाइज करते रहें। इन सभी उपायों को प्रयोग में लाकर वायरस के खिलाफ एक सुरक्षाकवच तैयार करने में मदद मिल सकती है।