{"_id":"5cb455efbdec22143b6f216c","slug":"tips-for-how-to-control-snoring","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्टनर के खर्राटे से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, एक तो बहुत ही आसान है","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
पार्टनर के खर्राटे से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, एक तो बहुत ही आसान है
लाइपस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Mon, 15 Apr 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नींद सबसे खूबसूरत चीज है, लेकिन आपके साथ सो रहा पार्टनर अगर खर्राटे लेता है तो नींद में खलल पड़ना मामूली बात है। जब आपका पार्टनर जोर-जोर से खर्राटे लेता है तो कभी-कभी आप पूरी रात नहीं सो पाते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। पर क्या आपको पता है खर्राटा लेना भी जानलेवा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किस तरह आप घर के किचन में मौजूद चीजों से आप खर्राटा से छुटकारा पा सकते हैं।
2 of 5
सोने से पहले पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदे डालकर गरारे करें। ऐसा करने से नाक के छिद्रों की सूजन कम होती है और सांस लेने में आसानी होगी। अगर आप चाहें तो नाक के पास पुदीने का तेल लगाकर सो सकते हैं।
3 of 5
जैतून के तेल में मौजूद तत्व सांस लेने में आने वाली परेशानी दूर करते हैं। रात को सोने से पहले शहद के साथ इसका सेवन फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा आप रोज रात को गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको सांस लेने में आने वाली दिक्कतों से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घी खर्राटों को रोकने के लिए कारगर उपायों में से एक माना गया है। रात को सोने से पहले घी को गुनगुना कर लें और ड्रॉपर की सहायता से इसकी एक-दो बूंदों को नाक में डालें। ऐसा करने से आपको फर्क पड़ेगा। इसके अलावा रोज सोने से आधा घंटा पहले हल्दी वाला दूध पीकर सोने से खर्राटे की समस्या से आराम मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
रोज सोने से पहले गुनगुने पानी में इलायची या इसका पाउडर मिलाकर पिएं। ऐसा करने से खर्राटे की समस्या दूर हो सकती है।
नोटः अगर आप किसी भी बीमारी के पेशेंट हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।