फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैली फैट से तुरंत पाना है छुटकारा तो आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें

Mon, 15 Apr 2019 03:40 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 15 Apr 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
tips for how to reduce belly fat
प्रोटीन पोषक तत्व है जो पेट की चर्बी से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है। प्रोटीन आज के वक्त में अब वजन कम करने के लिए एक पोषक तत्व बन गया है। प्रोटीन को टूटने मे ज्यादा वक्त लगता है। इससे भूख काफी कम हो जाती है। यह भूख की दर्द से लड़ता है और साथ ही यह आपको कम खाने और अधिक वसा जलाने के लिए बनाता है। प्रोटीन आपको चयपाचय में भी सुधार करता है। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं उन खाद्य पदार्थ के बारे में जिनका सेवन करने से पेट की चर्बी कम हो सकती है। 
tips for how to reduce belly fat

अंडा है सबसे फायदेमंद
अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो वजन घटाने में सहायक भूमिका निभा सकते हैं। ऊर्जा के लिए आप सुबह के नाश्ते के वक्त अंडे का सेवन कर सकते हैं। अंडे बेहद स्वस्थ होते हैं और सबसे अधिक पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक होते हैं। आप इसे अलग-अलग फ्लेवर में ले सकते हैं। अधिकांश डाइटिशियन वजन घटाने के लिए अंडा खाने का सुझाव देते हैं। 

tips for how to reduce belly fat

बादाम होते हैं सेहतमंद
बादाम आपको अधिक समय तक भरा रखेगा और साथ ही एकस्ट्रा कैलोरी की खपत को कम करता है। बादाम में स्वस्थ वसा होती है। शाकाहारियों के लिए बादाम सबसे अच्छा विकल्प है। आप भीगे हुए और पके हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं। बादाम में फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे अन्य आवश्यक पोषक तत्व भी होते हैं। आप भीगे हुए और पके हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tips for how to reduce belly fat

वसायुक्त मछलियां
वसायुक्त मछलियां प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है लेकिन ओमेगा-3 की मौजूदगी शरीर में सूजन को कम करती है। सूजन से ही वजन बढ़ता है लेकिन जब आप वसायुक्त मछलियों का सेवन करते हैं तो आप सूजन और वजन दोनों को नियंत्रित करते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल के दौरे और अन्य ह्रदय रोगों के खतरे को कम करेगा। 

विज्ञापन
tips for how to reduce belly fat

बीन्स और प्रोटीन
शाकाहारी लोगों के लिए बीन्स बेहतरीन विकल्प है। फलियां में कम वसा होती हैं। वे कोलेस्ट्रॉल फ्री होती हैं। प्रोटीन और फाइबर दोनों आपको बेली फैट को घटाने में मदद करेंगे। आप अपने डाइट में दो कप बीन्स और फलियां शामिल कर सकते हैं। वे विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed