फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली के उत्साह में कहीं बढ़ न जाए डायबिटीज? इन तरीकों से सेहत का रखें ख्याल

Fri, 26 Mar 2021 06:40 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 26 Mar 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
tips for diabetic patients for holi
गाँव कस्बे वाली होली की यादें: कहाँ गईं वे मस्तियाँ, कहाँ गई वह मौज - फोटो : amar ujala

होली के त्योहार का मतलब खूब सारी मौज-मस्ती, ढेर सारी मिठाइयों और गुझिया का आनंद। लेकिन कहीं ज्यादा मीठा खाना आपकी होली के रंग को फीका न कर दे। यदि आप मधुमेह रोगी हैं तो त्योहारों में आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इस दौरान खान-पान में की गई ढिलाई आपके डायबिटीज के लेवल को बढ़ा सकती है।


ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है वह होली का ठीक से आनंद नहीं ले सकते है? ऐसा नहीं है आपको बस कुछ बातों को ध्यान में रखना है, जिससे आप त्योहार का पूरा मजा भी ले सकें और आपकी सेहत को भी कोई नुकसान न होने पाए। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानते हैं।

tips for diabetic patients for holi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

खान-पान पर ध्यान रखें
होली के उत्साह में अक्सर हम थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ही बहुत ज्यादा खा लेते है। यदि आपको मधुमेह की शिकायत है तो इस बारे में आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तले-भुने खाने को नियंत्रित मात्रा में ही खाएं, ये आपके मधुमेह के स्तर को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा मिठाइयों और गुझिया का सेवन करने से बचें। वही चीजें खाएं जो शुगर लेवल को बढ़ाती न हों।

tips for diabetic patients for holi
demo pic

मीठा खाने की इच्छा हो तो क्या करें?
आसपास सबको मिठाइयां और गुझिया खाते देख आपको भी इनकी क्रेविंग हो सकती है, लेकिन यह हमेशा ध्यान रखें आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण आपका सेहत ही है। मीठा खाने की तीव्र इच्छा हो रही हो तो प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे दाल, पनीर, दही, छाछ आदि का सेवन करें। ये मीठा खाने की क्रेविंग को कम करने में आपकी मदद करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
tips for diabetic patients for holi
पानी - फोटो : istock

शरीर को रखें हाइड्रेटेड
होली के आनंद के बीच शरीर को हाइड्रेटेड रखना भी बेहद जरूरी होता है। इसके लिए दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। इसके अलावा अल्कोहल और ठंडाई जैसे पेय पदार्थों के सेवन से बचें। ये आपके शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा देते हैं।

 

विज्ञापन
tips for diabetic patients for holi
yoga - फोटो : istock

व्यायाम और दिनचर्या का ख्याल रखें
होली के उत्साह में अपनी दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। समय पर व्यायाम करें इससे न सिर्फ शरीर फिट रहता है साथ ही यह शुगर के लेवल को कम करने में भी आपके लिए सहायक हो सकती हैं। शरीर को पूरे दिन एक्टिव रखें जिससे अगर आपने कुछ ज्यादा कैलोरी का सेवन कर लिया हो तो शरीर को उसका नुकसान न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed