आजकल बहुत सारे लोग थायराइड की समस्या से पीड़ित हैं। इस बीमारी में वजन बढ़ने या घटने के साथ हार्मोन असंतुलन भी हो जाता है। इस संबंध में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायराइड की समस्या 10 गुना ज्यादा होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, शरीर के अंगों के सामान्य कामकाज के लिए थायराइड हार्मोन जरूरी होता है, लेकिन इसमें असंतुलन हो तो यह समस्या बन जाती है। थायराइड समस्याओं का सबसे आम कारण ऑटोम्यून्यून थायराइड रोग (AITD) है। यह एक जेनेटिक यानी वंशानुगत स्थिति है, जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली एंटीबॉडी उत्पन्न करती है और थायराइड ग्रंथियों को अधिक हार्मोन बनाने के लिए उत्तेजित करती है। आइए जानते हैं इनके लक्षणों और घरेलू उपचारों के बारे में:
{"_id":"5f04ca71b47a662f172a6292","slug":"thyroid-symptoms-cause-and-treatment-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thyroid Problems: क्या आपको भी है थायराइड की समस्या? जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Thyroid Problems: क्या आपको भी है थायराइड की समस्या? जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार
Fri, 10 Jul 2020 12:41 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Thyroid
- फोटो : Pixabay
Thyroid
- फोटो : Social Media
थायराइड दो तरह के होते हैं। पहले जानते हैं हाइपरथायरायडिज्म के लक्षणों के बारे में:
- वजन घटना, हाथ कांपना
- गर्मी न झेल पाना, ठीक से नींद न आना
- प्यास लगना, अत्यधिक पसीना आना
- तेजी से दिल धड़कना, कमजोरी, चिंता और अनिद्रा
Thyroid
- फोटो : social media
थायराइड का दूसरा प्रकार होता है, हाइपोथायरायडिज्म। इसके लक्षण हैं:
- काम में सुस्ती, थकान, कब्ज
- धीमी हृदय गति, ठंड,
- सूखी त्वचा, बालों में रूखापन
- महिलाओं में अनियमित मासिकचक्र
- इन्फर्टिलिटी के लक्षण आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
अदरक
- फोटो : Pixabay
थायराइड के घरेलू उपचारों की बात करें तो आपके घरों में आसानी से उपलब्ध चीजों में इसका उपचार होता है।
अदरक
- अदरक में मौजूद पोटेशियम, मैग्नीश्यिम आदि थायराइड की समस्या से निजात दिलाते हैं। अदरक में एंटी-इंफलेमेटरी गुण थायराइड को बढ़ने से रोकता है और उसकी कार्यप्रणाली में सुधार लाता है।
विज्ञापन
दही
- फोटो : Pixabay
दूध और दही का सेवन
- थायराइड की समस्या से ग्रसित लोगों को दही और दूध का इस्तेमाल अधिक से अधिक करने की सलाह दी जाती है। दूध और दही में मौजूद कैल्शियम, मिनरल्स और विटामिन्स थायराइड से ग्रसित लोगों को स्वस्थ बनाए रखते हैं।