फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oxford Vaccine: इस देश में कोरोना वैक्सीन की तीन करोड़ खुराक तैयार, जानें आम लोगों को कब तक मिलेगी

Tue, 10 Nov 2020 04:56 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 10 Nov 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
three crore dose of Oxford AstraZeneca Covid-19 vaccine is ready in Australia, know when people to get Coronavirus Vaccine
Coronavirus Vaccine Update: कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

दुनियाभर के 210 से ज्यादा देश कोरोना वायरस से प्रभावित हैं। कोरोना संक्रमण के मामले इन दिनों लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच दुनियाभर के लोगों को बस एक ही चीज का इंतजार है, वह है कोरोना की एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन। रूस और चीन ने तीसरे और अंतिम चरण का ट्रायल पूरा होने से पहले ही वैक्सीन का अनुमति दे दी और आपातकालीन अप्रूवल के तहत उच्च जोखिम वर्ग के लोगों को वैक्सीन दिया जाना शुरू भी किया जा चुका है। वहीं, ब्रिटेन में इसी महीने टीकाकरण के लिए तैयारियां शुरू है। ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन सफलता के काफी करीब है। अब इस वैक्सीन के बारे में ऑस्ट्रेलिया से उम्मीद भरी खबर सामने आ रही है। 

three crore dose of Oxford AstraZeneca Covid-19 vaccine is ready in Australia, know when people to get Coronavirus Vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की सीएसएल लिमिटेड कंपनी ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वायरस वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने दावा किया है कि सोमवार तक कंपनी विक्टोरिया में वैक्सीन की तीन करोड़ खुराक के उत्पादन के दायरे में पहुंच गई है। कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया के लिए ऑस्ट्रेलिया से आई यह खबर बड़ी राहत और उम्मीद दिखाती है। 

three crore dose of Oxford AstraZeneca Covid-19 vaccine is ready in Australia, know when people to get Coronavirus Vaccine
कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी स्थित 2-जीबी रेडियो के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हुंट ने इसकी पुष्टि की है। हंट ने 2-जीबी रेडियो से बातचीत में कहा, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन से टीकाकरण स्वैच्छिक होगा, लेकिन हम अधिक से अधिक लोगों को इसे लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
three crore dose of Oxford AstraZeneca Covid-19 vaccine is ready in Australia, know when people to get Coronavirus Vaccine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हुंट ने कहा, हमें विश्वास है कि ऑस्ट्रेलियाई जनसंख्या के हिसाब से हमारे पास बहुत अधिक वैक्सीन है। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक मार्च में आम लोगों को इसकी खुराक मिलनी शुरू हो जाएगी। वहीं, सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड अखबार ने बताया कि टीके को पूरी तरह से संसाधित करने में सीएसएल को लगभग 50 दिन लगेंगे। 

विज्ञापन
three crore dose of Oxford AstraZeneca Covid-19 vaccine is ready in Australia, know when people to get Coronavirus Vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड अखबार के मुताबिक, वैक्सीन के उत्पादन के लिए कंपनी का एस्ट्राजेनेका और ऑस्ट्रेलियाई सरकार के साथ अलग-अलग अनुबंध है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को अभी ऑस्ट्रेलिया के चिकित्सीय प्रशासन द्वारा स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इस वर्ष के अंत तक वैक्सीन के तीसरे चरण का चिकित्सकीय परीक्षण पूरा होने की उम्मीद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed