फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: कुछ लोगों में क्यों बढ़ जाती है जांघ पर चर्बी? इन आसान उपायों से घर पर ही कम कर सकते हैं फैट

Tue, 14 Jun 2022 07:24 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Jun 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
thigh fat causes and treatment, know How To Thigh Fat Naturally At Home In Hindi
जांघों पर बढ़ती चर्बी की समस्या के कारण - फोटो : iStock

शरीर में अतिरिक्त चर्बी का बढ़ना न सिर्फ आपके लुक को खराब कर देता है, साथ ही सेहत के लिए भी इसे कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण स्थिति माना जाता है। कुछ लोगों को पेट और कमर जबकि कुछ लोगों को जांघों पर अतिरिक्त फैट बढ़ने की समस्या हो सकती है। चर्बी बढ़ने की समस्या के लिए वैसे तो आहार में गड़बड़ी और जीवनशैली की निष्क्रियता को प्रमुख कारक के तौर पर देखा जाता है, पर जांघों की चर्बी बढ़ने के लिए विशेषज्ञ कुछ विशेष प्रकार के हार्मोन्स को जिम्मेदार मानते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि जांघों पर अतिरिक्त फैट की समस्या महिलाओं में अधिक देखी जाती है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जांघों के अतिरिक्त फैट के लिए एस्ट्रोजन हार्मोन्स को प्रमुख कारक के तौर पर देखा जाता है। यह हार्मोन महिलाओं में वसा कोशिकाओं में वृद्धि को प्रेरित करता है, जिससे नितंबों और जांघों के आसपास फैट बढ़ने लगता है। हालांकि इस तरह की समस्या पुरुषों में भी देखी जा सकती है। इससे बचाव के लिए सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार के साथ नियमित व्यायाम और जीवनशैली की सक्रियता पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर पर ही आसानी से किन उपायों के माध्यम से जांघों के फैट को कम किया जा सकता है?

thigh fat causes and treatment, know How To Thigh Fat Naturally At Home In Hindi
फैट कम करने के लिए करें साइकिलिंग का अभ्यास - फोटो : Pixabay

जांघों को लक्षित करने वाले व्यायाम करें

शरीर में अतिरिक्त फैट बढ़ने के लिए मुख्यरूप से शारीरिक निष्क्रियता को प्रमुख कारक के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में यदि आप जांघों पर फैट बढ़ने की समस्या से परेशान हैं तो दिनचर्या में उन व्यायाम और योगासनों को जरूर शामिल करें जो जांघ की मांसपेशियों को लक्षित करते हैं। सूमो स्क्वैट्स, साइकिलिंग, रनिंग और स्विमिंग जैसे अभ्यास जांघों की मांसपेशियों को लक्षित करके अतिरिक्त फैट के बर्न करने में मदद करते हैं। 

thigh fat causes and treatment, know How To Thigh Fat Naturally At Home In Hindi
कम करें नमक का सेवन - फोटो : iStock

नमक की मात्रा को करें कम

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नमक और चीनी का संतुलित मात्रा में सेवन करना आवश्यक होता है। अधिक मात्रा में नमक का सेवन न सिर्फ ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है साथ ही इसे शरीर में अतिरिक्त फैट के निर्माण के लिए भी जिम्मेदार माना जाता है। अधिक नमक वाली चीजों का सेवन बच्चों और वयस्कों दोनों में शरीर में वसा के स्तर को बढ़ा देता है। भोजन में नमक की मात्रा को कम करने से शरीर से अतिरिक्त फैट को बनने से रोकने में मदद मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
thigh fat causes and treatment, know How To Thigh Fat Naturally At Home In Hindi
इलेक्ट्रोलाइट्स का रखें ध्यान - फोटो : iStock

इलेक्ट्रोलाइट्स पर दें ध्यान

सभी लोगों को नियमित रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा पर विशेष ध्यान देते रहने की सलाह दी जाती है। इलेक्ट्रोलाइट्स का अर्थ है कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे तत्व। केला, दही और हरी पत्तेदार सब्जियां विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होती हैं। इनका नियमित रूप से सेवन अवश्य सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इन पोषक तत्वों की शरीर में सही मात्रा, शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए आवश्यक है। 

विज्ञापन
thigh fat causes and treatment, know How To Thigh Fat Naturally At Home In Hindi
पौष्टिक और हरी सब्जियों का करें सेवन - फोटो : iStock

आहार में पौष्टिकता का रखें ध्यान

शरीर से फैट कम करने के लिए भोजन छोड़ने को विशेषज्ञ सही विकल्प नहीं  मानते हैं। इसकी जगह सही मात्रा में पौष्टिक चीजों के सेवन पर ध्यान देना आवश्यक माना जाता है। अतिरिक्त फैट को कम करने के लिए  प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार का सेवन करें। यह वजन घटाने और शरीर को फिट बनाए रखने में विशेष मददगार माना जाता है। प्रोटीन और फाइबर आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखने में मदद करते हैं इससे अतिरिक्त खाने की इच्छा नहीं होती। 

 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed