फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में किसी कारण नहीं ले पा रहे धूप, तो इन चीजों का सेवन करने से मिल सकता है विटामिन डी

Wed, 23 Dec 2020 02:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 23 Dec 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
these things to complete vitamin D deficiency
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

व्यक्ति को अगर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहना है, तो उसके शरीर में किसी भी विटामिन की कमी नहीं होनी चाहिए। उदाहरण के लिए जैसे, विटामिन डी। ये विटामिन हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए काफी जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 80 प्रतिशत तक विटामिन डी हमें सूरज की रोशनी से मिल सकता है? लेकिन कई बार सर्दियो में कई कारणों की वजह से हम लोग धूप नहीं सेक पाते, जिसके कारण हमें सूर्य से मिलने वाला विटामिन डी प्राप्त नहीं हो पाता। ऐसे में हमारी हड्डियां कमजोर होने की सबसे बड़ी वजह ये हो सकती है।

these things to complete vitamin D deficiency
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लेकिन आपको ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अगर आप सर्दियों में किन्हीं कारणों से धूप नहीं ले पा रहे तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनसे आपके शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसमें सबसे पहली जो चीज आपकी मदद कर सकती है, वो है अंडा। जहां अंडे के सफेद वाले भाग में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, तो वहीं अंडे की जर्दी यानी पीले वाले भाग में विटामिन डी का भंडार होता है। इसलिए अगर आप सर्दी में विटामिन डी धूप से नहीं ले पा रहे हैं, तो फिर आप इस मौसम में अंडे का सेवन करके ये ले सकते हैं।

these things to complete vitamin D deficiency
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

बादाम भी विटामिन डी की अपूर्ति के लिए काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसलिए ये हमारे शरीर को कई शारिरिक समस्याओं से भी बचाने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हमें अगर अपने शरीर को विटामिन डी की अच्छी मात्रा देनी है, तो हमें बादाम वाला दूध पीने से इसमें काफी मदद मिल सकती है। इस दूध का सेवन करने से हड्डियां तो मजबूत रहती ही है, साथ ही इनके विकास में भी काफी मदद होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these things to complete vitamin D deficiency
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसके अलावा संतरे में विटामिन डी की अच्छी मात्रा तो होती ही है, साथ ही इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है। ऐसे में ये हमको दो विटामिंस का फायदा देता है। इसलिए अगर सर्दियों में आपको विटामिन डी और सी चाहिए, तो आप संतरे का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको संतरा खाना अच्छा नहीं लगता है, तो आप इसे जूस के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप मासाहारी भोजन खाते हैं, तो आपको मछली जरूर खानी चाहिए, क्योंकि इसमें विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

विज्ञापन
these things to complete vitamin D deficiency
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आपको खासतौर पर अपनी हड्डियों को फायदा पहुंचना है, तो आपको सैल्मन और ट्यूना जैसी मछलियों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ये मछलियां आपके शरीर में विटामिन डी की एक तिहाई मात्रा की अपूर्ति करने में सक्षम हैं। इसके अलावा अगर आप शाकाहारी हैं, तो आप मशरूम का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं, इससे हमारे शरीर की जरूरत का लगभग 20 प्रतिशत विटामिन डी हमें मशरूम से मिल सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद कई पोषक तत्व हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम भी करते हैं।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed