फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये पांच चीजें, हो सकता है नुकसान

Wed, 23 Dec 2020 02:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 23 Dec 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
These 5 things should not be eaten by high blood pressure patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक, लगभग सभी हाई ब्लड प्रेशर के रोग से घिरे हुए हैं। ऐसे में उन्हें कई महंगी-महंगी दवाइयों के सेवन के साथ डॉक्टरों की मोटी फीस तक चुकानी पड़ती है। साथ ही अपने खानपान में भी उन्हें कई तरीके के बदलाव करने पड़ते हैं। लेकिन कई लोग फिर भी कुछ ऐसी चीजों का सेवन करते रहते हैं, जो उनके इस रोग को बढ़ाने के लिए काफी हैं। तो चलिए हम आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में बताते हैं जिनका सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

These 5 things should not be eaten by high blood pressure patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम भारतीय लोग वैसे तो काफी चटपटा और मसालेदार खाना खाते हैं, लेकिन ज्यादा मिर्च मसाले वाला भोजन किसी भी व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं होता। बावजूद इसके हम लोग ऐसे खाने का सेवन करते हैं। लेकिन जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की बीमारी होती है, उन्हें तो खासतौर पर मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि ऐसे खाने का सेवन करने से ब्लेड प्रेशर के रोगियों की दिक्कतें कई गुना बढ़ सकती हैं। इसके अलावा नमक भी हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए उन्हें इसका उपयोग बेहद ही कम मात्रा में करना चाहिए।

These 5 things should not be eaten by high blood pressure patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, नमक हमारे शरीर के खून में द्रव संतुलन को प्रभावित कर सकता है और इसी के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। आपने कई बार ऐसे मरीजों को डॉक्टर द्वारा ये कहते हुए जरूर सुना होगा कि उन्हें अपने खाने में कम से कम नमक खाना चाहिए। यही नहीं, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को डिब्बे बंद सूप का भी सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी परेशानी कई गुना बढ़ सकती है। इसलिए उन्हें इसका सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These 5 things should not be eaten by high blood pressure patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस सूप में सोडियम की उच्च मात्रा होती है, जिसके कारण वो व्यक्ति के रक्तचाप को बढ़ा सकते हैं। उदाहरण के लिए टमाटर सूप का एक कैन सोडियम का स्त्रोत हो सकता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इनका सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा अंडे की जर्दी (अंडे का पीला वाला भाग) का सेवन भी नहीं करना चाहिए। अंडे के इस पीले हिस्से में कोलेस्ट्रॉल की काफी ज्यादा मात्रा पाई जाती है और ये मात्रा हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी नुकसानदायक होती है।

विज्ञापन
These 5 things should not be eaten by high blood pressure patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमारे घरों में चाय-कॉफी बनना तो आम बात है, लेकिन ये ध्यान देना चाहिए कि अगर आपके घर में कोई हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त है तो उसे एक दिन में 200 ग्राम से ज्यादा कॉफी नहीं पीनी चाहिए। कॉफी में कैफीन होने की वजह से ये हमारे ब्लड प्रेशर के लेवन को बढ़ाता है। आमतौर पर चिकन में फैट काफी कम होता है, लेकिन पकने के बाद इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल दोनों ही बढ़ जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए सही नहीं माना जाता। इसलिए इसके सेवन से बचना चाहिए।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed