फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबाई बढ़ाने में मदद करती हैं ये चीजें, सेवन करने से मिल सकते हैं कई लाभ

Mon, 01 Feb 2021 09:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 01 Feb 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
These things help in increasing the height
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी हाइट यानी लंबाई जरूर बढ़े और वो लंबा चौड़ा दिखे। इसके लिए वो जिम जाते हैं, कई लोग सुबह-सुबह लटकते भी हैं और कई तरह की ऐसी चीजें करते हैं जिससे उनकी हाइट बढ़ सके। लेकिन कई बार उनके द्वारा की गई चीजें उनके काम नहीं आती। हालांकि, ये बात सभी जानते हैं कि उम्र बढ़ने की एक निश्चित उम्र होती है, लेकिन आनुांशिक कारणों के साथ कई ऐसी बातें हैं, जिससे किसी व्यक्ति की हाइट कितनी बढ़ेगी, इसका पता चल जाता है। इन्ही में से एक है आपका खानपान, जो आपकी हाइट बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी चीजें आपकी मदद कर सकती हैं।

These things help in increasing the height
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हरी सब्जियां हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं, लेकिन कई लोगों को इनका सेवन करना पसंद नहीं होता है। लेकिन अगर आप अपनी हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो आपको पालक, बंदगोभी, अरुगुला जैसी हरी-पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इनमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। यही नहीं, इनमें आयरन, विटामिन- के व सी, कैल्शियम जैसी चीजें मौजूद होती हैं। ये सभी हमारी हड्डियों के घनत्व को बढ़ाकर लंबाई बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए इन सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है।

These things help in increasing the height
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शकरकंद के सेवन से भी हमारी हाइट बढ़ने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन- ए हड्डियों की सेहत को सुधारते हुए हमारी लंबाई बढ़ाने में मदद करती है। शकरकंद में पाए जाने वाले दो तत्व सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल हमारी डायजेस्टिव हेल्थ को प्रमोट करते हैं और आंतों के लिए अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं। यही नहीं, शकरकंद का सेवन करने से ये हमें कई अन्य बीमारियों से दूर रखने में भी मदद करता है। आप इसे उबालकर खा सकते हैं, ताकि आपको इसके लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
These things help in increasing the height
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

ये सभी जानते हैं कि अगर हमें अपना दिमाग तेज करना है, तो हमें बादाम का सेवन करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादाम हमारी हाइट बढ़ाने में भी हमारी मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद कई प्रकार के विटामिन और मिनरल हमारी लंबाई बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी हैं। इसमें विटामिन-ई होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में दोगुना हो जाता है। एक अध्ययन की मानें तो बादाम हमारी हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसलिए हाइट बढ़ाने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है।

विज्ञापन
These things help in increasing the height
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंडा खाने से भी ये हमारी हाइट बढ़ाने में मदद कर सकता है। ये न्यूट्रिशन का पावरहाउस है। साथ ही इसमें प्रोटीन की अच्छा मात्रा पाई जाती है। हड्डियों की सेहत के लिए इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक अध्ययन बताता है कि जो बच्चे नियमित रूप से अंडे का सेवन करते हैं, उनकी हाइट बढ़ने में मदद मिलती है। अंडे के पीले भाग यानी यॉक में हेल्दी फैट मौजूद होता है, जो हमारे शरीर को फायदा दे सकता है। इसलिए हमें अंडे का सेवन करना चाहिए, ताकि इसके फायदे हमारे शरीर को मिल सके।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed