{"_id":"5f6090368ebc3e5665435ade","slug":"these-small-things-become-the-reason-for-big-fights-in-the-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये छोटी बातें बनती हैं बड़े झगड़े की वजह, बढ़ सकती हैं आपके रिश्ते में दूरियां","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ये छोटी बातें बनती हैं बड़े झगड़े की वजह, बढ़ सकती हैं आपके रिश्ते में दूरियां
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Tue, 15 Sep 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
relationship
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और आपसी समझ पर टिका होता है। इस रिश्ते में प्यार के साथ नोंक-झोंक भी होती है। जब दो लोगों के बीच रिश्ता होता है तो कुछ बातों को लेकर झगड़ा होना भी स्वाभाविक है। लेकिन इन झगड़ो को एक सीमा तक ही रखना चाहिए। रिश्ते में कुछ ऐसी बातें होती हैं जो बड़े झगड़े का रुप ले लेती हैं। जिससे आपके और पार्टनर के बीच तनाव बढ़ सकता है। इसलिए कुछ बातों के ध्यान मे रखना जरुरी होता है। तो चलिए जानते हैं कि एक रिश्ते को मजबूत रखने के लिए किन बातों को ध्यान में रखना जरुरी होता है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आपको अपने पार्टनर की किसी बात से परेशानी है या आपको वह बात पसंद नहीं आ रही है तो शांति के साथ अपनी बात को समझाने की कोशिश करें। अपनी बात को जबरदस्ती सही साबित करने के लिए बहस न करें। उनका तर्क भी सुनें, क्योंकि किसी भी बात को लेकर बहस करना आपके झगड़े को बड़ा सकता है। इसलिए कभी भी गुस्से में आकर बहस न करें।
3 of 5
relationship
- फोटो : Pixabay
माना कि पार्टनर की हर बात जानने का हक होता है, लेकिन जरुरी नहीं है कि आप हर बात पर पार्टनर से सवाल करें। ये उनको बुरा लग सकता है इससे उन्हें लगेगा कि आपको उनके ऊपर विश्वास नहीं है। शादी या प्यार का रिश्ता विश्वास की डोर से बंधा होता है। इसलिए बेवजह का शक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
relationship
- फोटो : pixa
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए झूठे वादे करते हैं लेकिन जब वे वादे पूरे नहीं कर पाते हैं तो इससे आपके पार्टनर का दिल दुखता है और रिश्ते में दरार आती है इसलिए कभी भी पार्टनर से झूठे वादे न करें।
विज्ञापन
5 of 5
relationship
- फोटो : pixabay
रिश्ते में स्पेस होना भी बहुत जरुरी होता है इसलिए एक दूसरे को थोड़ा स्पेस दें। हर किसी की एक अपनी पर्सनल लाइफ होती है। जिसमें वो अपनी तरह से जिंदगी जीना चाहता है या कुछ अलग करना चाहता है। इसलिए पर्सनल स्पेस में दखल नहीं देना चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।