फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: पोलियो को क्यों माना जाता है इतना खतरनाक, कैसे फैलता है ये संक्रमण? जानिए इस साल कितने मामले

Sun, 25 Oct 2026 01:58 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Oct 2026 01:58 PM IST
सार

Polio Cases 2026: दुनिया से पोलियो खत्म करने की कोशिशों के बावजूद अफगानिस्तान और पाकिस्तान में संक्रमण जारी है। 20 अक्तूबर 2026 तक दोनों देशों में  पोलियो वायरस के 48 मामले सामने आए। अफगानिस्तान में मामलों की संख्या दोगुनी हुई, जबकि पाकिस्तान में कमी आई।

विज्ञापन
world polio day 2026 48 wild polio cases reported in 2026 Afghanistan and Pakistan polio news
पोलियो की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

पोलियो एक गंभीर संक्रामक और जानलेवा बीमारी है। पोलियोवायरस के कारण होने वाला ये संक्रमण मुख्यरूप से 5 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है। इससे रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचता है जिससे लकवा और गंभीर स्थितियों में मृत्यु हो सकती है।



पोलियो को खत्म करने के लिए दुनियाभर में दशकों से अभियान चलाए जा रहे हैं। बड़े पैमाने पर टीकाकरण और जागरूकता के कारण इस बीमारी के मामलों में काफी कमी आई है, लेकिन इसके पूरी तरह खत्म होने का लक्ष्य अब भी हासिल नहीं हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के यूरोपीय क्षेत्र को साल 2002 में पोलियो मुक्त घोषित किया गया था। भारत भी साल 2011 में इस बीमारी से मुक्त हो चुका है।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में इसके मामले अब भी सामने आ रहे हैं।  ऐसे में पोलियो का सीमित क्षेत्रों में बने रहना भी चिंता का विषय है। अब सवाल ये है कि पोलियो को विशेषज्ञ इतना खतरनाक क्यों मानते हैं और इससे क्या खतरे हो सकते हैं?

Trending Videos
world polio day 2026 48 wild polio cases reported in 2026 Afghanistan and Pakistan polio news
पोलियो संक्रमण के मामले - फोटो : Adobe Stock

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के मामले

20 अक्तूबर 2026 तक उपलब्ध ग्लोबल पोलियो इरेडिकेशन इनिशिएटिव के आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में दुनिया भर में वाइल्ड पोलियो वायरस टाइप-1 के कुल 48 मामले सामने आए हैं। इनमें से 42 मामले अफगानिस्तान और 6 मामले पाकिस्तान में दर्ज किए गए हैं। वाइल्ड पोलियो वायरस उस वायरस को कहते हैं, जो प्राकृतिक रूप से वातावरण में फैलता है और लोगों को संक्रमित कर सकता है।
 

  • अफगानिस्तान में इस साल पोलियो के मामले तेजी से बढ़े हैं। यहां 2025 में 21 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2026 में यह संख्या बढ़कर 42 हो गई है। यानी पिछले साल के मुकाबले इस साल अब तक मामले दोगुने हो चुके हैं।
  • पाकिस्तान भी पोलियो का शिकार रहा है, हालांकि यहां मामलों में कमी आई है। 2025 में पाकिस्तान में 31 मामले सामने आए थे, जबकि इस साल अब तक केवल 6 मामले दर्ज किए गए हैं।
  • दोनों देशों को मिलाकर देखें तो 2025 में पोलियो के कुल 52 मामले सामने आए थे, जबकि 2024 में यह संख्या 99 थी। इससे पता चलता है कि कुछ क्षेत्रों में पोलियो पर नियंत्रण पाने में सफलता मिली है, लेकिन सभी जगह एक जैसी प्रगति नहीं हो रही। खासकर अफगानिस्तान में संक्रमण का बढ़ना चिंता का विषय बना हुआ है।
  • भारत में पश्चिम बंगाल में 13 जनवरी 2011 के बाद से पोलियो का एक भी केस नहीं रिपोर्ट हुआ है।
world polio day 2026 48 wild polio cases reported in 2026 Afghanistan and Pakistan polio news
पोलियो के कारण विकलांगता - फोटो : Freepik.com

पोलियो को क्यों माना जाता है इतना खतरनाक?

पोलियो एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है। यह वायरस आमतौर पर दूषित पानी या भोजन के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। कुछ मामलों में यह तंत्रिका तंत्र तक पहुंचकर नसों को नुकसान पहुंचा सकता है। 
 

  • इसकी सबसे बड़ी चिंता यह है कि गंभीर संक्रमण होने पर मरीज को स्थायी लकवा हो सकता है। 
  • कई बार शुरुआत में संक्रमित व्यक्ति में कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते, जिससे संक्रमण का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। 
  • पोलियो का कोई पुख्ता इलाज नहीं है, इसलिए बचाव करते रहना ही सबसे जरूरी तरीका है। 
  • टीकाकरण के जरिए इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक रोका जा सकता है। 
  • यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी बच्चों को निर्धारित समय पर पोलियो की सभी खुराक पिलाते रहने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
world polio day 2026 48 wild polio cases reported in 2026 Afghanistan and Pakistan polio news
पोलियो के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Adobe Stock

पोलियो से क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि पोलियो संक्रमण के प्रभाव हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखते, जबकि कुछ को बुखार, थकान, सिरदर्द, उल्टी, मांसपेशियों में दर्द या गर्दन में अकड़न की समस्या हो सकती है। 
 

विज्ञापन
world polio day 2026 48 wild polio cases reported in 2026 Afghanistan and Pakistan polio news
पोलियो वैक्सीनेशन के मामले - फोटो : Freepik.com

वैक्सीनेशन ही बचाव का तरीका

पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका वैक्सीनेशन है। भारत में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम और पल्स पोलियो अभियान चलाए जाते हैं। इसके तहत 5 साल से कम उम्र के बच्चों को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मुफ्त ओरल पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जाती है।
 

  • पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के दौरान भी खुराक जरूर दिलानी चाहिए, भले ही उन्हें पहले टीका लग चुका हो। 
  • इसके अलावा, साफ पानी पीना, भोजन को ढककर रखना, शौचालय का इस्तेमाल करना और साबुन से हाथ धोना संक्रमण का खतरा कम करने में मदद करता है। 
  • यदि किसी बच्चे में अचानक हाथ-पैरों में कमजोरी या लकवे जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।



--------------
नोट: 
World Polio Day 2026: Americas mark 35 years free of wild poliovirus as vaccination gaps persist


अस्वीकरण:अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed