फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनोवैज्ञानिकों की सलाह- ये न सोचें कि बीमार हो जाएंगे, लॉकडाउन में खुद को ऐसे बनाए रखें खुशमिजाज

Fri, 10 Apr 2020 04:04 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 10 Apr 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
These Practices To Help Maintain Mental Health During Lockdown Psychologist advice how to stay Happy
खुश रहिए - फोटो : पेक्सेल्स

कोरोना संक्रमण के कारण अधिकतर देशों में लॉकडाउन चल रहा है। दुनिया की बड़ी आबादी घरों में है। भारत में भी कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौर में मन को शांत रखना और संयम के साथ जिंदगी बिताना सभी के लिए चुनौतीपूर्ण है।  मनोरोग विशेषज्ञों का भी यही मानना है कि व्यक्ति कितनी भी कोशिश कर ले, एक वक्त में स्थिति ऐसी होती है कि वो ऊब जाता है। उसके साथ ऐसी स्थिति हो सकती है कि वह खुद से भी नफरत करने लगे और चिंता में डूबा रहे, जिसके कारण वह अवसाद में जा सकता है। घर में कैद रहने से मन अस्थिर हो सकता है और व्यक्ति कुछ ऐसा करने लग सकता है जो सामान्य ना हो। इसी तरह की स्थिति से निपटने के लिए ब्रिटेन के साइकोलॉजिस्ट डॉ. माइकल सिनक्लेयर ऐसे तौर तरीके बता रहे हैं, जिनका पालन कर जिंदगी को लॉकडाउन के बीच भी चिंतामुक्त, खुशहाल और स्वस्थ रखा जा सकता है।

These Practices To Help Maintain Mental Health During Lockdown Psychologist advice how to stay Happy
लॉकडाउन में मन को संभालें

ये न सोचें कि बीमार पड़ जाएंगे

  • सोचें की मन कहानी सुना रहा है उसमें कुछ सच्चाई नहीं है
  • घर-परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ बात करें, उनको वक्त दें
  • अकेले रहते हैं तो दूर रह रहे परिवार से नियमित संपर्क में रहें
  • परेशान बिलकुल न हों, ये न कहें मैं बीमार हो जाऊंगा
  • अपनी सोचने की क्षमता पर नियंत्रण रखें, नकारात्मक न सोचें
  • खुद को व्यस्त रखने के लिए जो मन में आए वो करें, अच्छा लगेगा
These Practices To Help Maintain Mental Health During Lockdown Psychologist advice how to stay Happy
तनाव अपने आप में एक बड़ी बीमारी है

तनाव महसूस कर रहे हैं तो इन बातों को नजरअंदाज न करें

  • कभी-कभी वायरस के डर से आपको खुद में लक्षण दिखें
  • लक्षण निरंतर रहने लगे तो उसे नजरअंदाज बिलकुल न करें
  • डॉक्टर से मिलें और जैसा महसूस कर रहे हैं वैसा ही बताएं
  • घबराहट महसूस हो तो आराम से बैठकर मन शांत रखें
  • 10 सेकंड तक सांस को रोकें फिर उसे छोड़ें, दोहराएं
विज्ञापन
विज्ञापन
These Practices To Help Maintain Mental Health During Lockdown Psychologist advice how to stay Happy
अच्छा भोजन करें

ऐसी रखें अपनी दिनचर्या

  • गैजेट्स से दूर रहें, किताब पढ़ें और अपने गार्डन या बालकनी में बैठें
  • स्वस्थ्य हैं और व्यायाम करना चाहते हैं तो क्षमतानुसार व्यायाम करें
  • नियमित समय पर पौष्टिक आहार लेने के साथ पूरी नींद जरूर लें
  • घर में पेड़-पौधे हैं तो उनकी देखभाल करें, उनकी जगह बदलें
  • आसपास के लोगों से छत से ही बात करें
विज्ञापन
These Practices To Help Maintain Mental Health During Lockdown Psychologist advice how to stay Happy
सांकेतिक तस्वीर

चिंता से दूर रहने के लिए ये भी करें

  • वायरस से जुड़ी बातें जानने के लिए दिनभर ना तो खबरें देखें ना मोबाइल पर आने वाले संदेश
  • दुनिया में क्या चल रहा है जरूर जाने पर दिन में एक या दो बार
  • कोरोना पर कम सोचें इससे चिंता और निराशा दूर होगी
  • बार-बार जानकारी लेने के लिए अलग-अलग वेबसाइट न देखें
  • किसी अपने को फोन करते हैं तो उससे भी इस बारे में बात न करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed