फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: ऐसे लोगों की किडनी में पथरी होने का रहता है ज्यादा खतरा, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Wed, 01 Sep 2021 09:18 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 01 Sep 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
these people are at high risk of getting kidney stones symptoms in hindi
किडनी में पथरी - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 



डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


किडनी हमारे शरीर के प्रमुख अंगों में से एक है, जिसका काम खून को फिल्टर कर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना होता है। दरअसल, किडनी विषाक्त पदार्थों को पहले ब्लैडर में भेजती है, जहां यूरिन के जरिये ये शरीर से बाहर निकल जाते हैं। लेकिन आज के समय में किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है और इसकी प्रमुख वजह खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान है। किडनी में पथरी होने की समस्या आजकल आम है, जिससे बहुत सारे लोग पीड़ित हैं। वैसे तो इस बीमारी से ग्रस्त कई मरीजों में कोई भी लक्षण नहीं दिखाई देते, लेकिन कुछ मरीजों में पेट या कमर में दर्द, बार-बार पेशाब करने जाने की इच्छा, पेशाब करते समय जलन के साथ दर्द होना और मूत्र में खून आने जैसे लक्षण दिख सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन लोगों की किडनी में पथरी होने का ज्यादा खतरा रहता है? 

these people are at high risk of getting kidney stones symptoms in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

पानी कम पीने वाले 

  • कई लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसे लोगों की किडनी में पथरी होने का खतरा अधिक होता है। इसलिए हर किसी को पानी खूब पीने की सलाह दी जाती है। इससे न सिर्फ किडनी स्टोन का खतरा, बल्कि और भी कई तरह की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। 
these people are at high risk of getting kidney stones symptoms in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्यादा मीठा या ज्यादा नमकीन खाने वाले 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि जो लोग अपने आहार में अधिक मात्रा में नमक (सोडियम) और चीनी लेते हैं, उनकी किडनी में पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए किसी भी चीज का उचित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए और हमेशा स्वस्थ आहार लेना चाहिए। जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
these people are at high risk of getting kidney stones symptoms in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मोटापे के शिकार लोग 

  • जो लोग मोटापे के शिकार होते हैं, जिनका बॉडी मास इंडेक्स और कमर का साइज बहुत ही ज्यादा होता है, उनकी किडनी में पथरी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए मोटापे और शरीर के वजन को हमेशा नियंत्रण में रखना चाहिए। इससे कई अन्य बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। 
विज्ञापन
these people are at high risk of getting kidney stones symptoms in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इन चीजों का अधिक सेवन करने वाले लोग 

  • टमाटर के बीज, बैंगन के बीज, कच्चा चावल और कोल्ड ड्रिंक्स आदि का अधिक मात्रा में सेवन करने वाले लोगों की भी किडनी में पथरी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा जिनका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, उनको भी खतरा हो सकता है। इसलिए यूरिक एसिड को नियंत्रण में रखें और किसी भी चीज के अधिक सेवन से बचें। 

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed