फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मानसून इन मौसमी फलों को शामिल करें अपने आहार में

Mon, 22 Jul 2019 09:44 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 22 Jul 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
these fruits you should try in this monsoon
fruits - फोटो : instagram

मानसून आ गया है और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। इस मौसम में कुछ भी तला भुना खाने से बचकर रहना चाहिए। साथ ही अपनी दिनचर्या में कुछ फलों का सेवन जरूर करें। अगर ये फल मौसमी होंगे तो और भी अच्छा है क्योंकि इन फलों में मौजूद तत्व शरीर को मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाने में मदद करेंगी। आइए जानते हैं वो कौन से  फल हैं जिनको बारिश के मौसम में जरूर खाना चाहिए।

 

these fruits you should try in this monsoon
जामुन - फोटो : getty images

जामुन
सबसे पहले जिस फल का नाम आता है बारिश के मौसम में वो जामुन है। केवल बारिश के मौसम में आने वाले इस फल का सेवन हर किसी को जरूर करना चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति हो या फिर किसी रोग जैसे डायबिटीज से ग्रस्त मरीज इन सबको जामुन जरूर खाना चाहिए। जामुन में मौजूद आयरन, प्रोटीन, विटामिन बी जैसे तत्व होते हैं जो बारिश में होने वाले पेट की परेशानियों से निजात दिलाता है। इसके साथ ही फेफड़ों की परेशानी, डायबिटीज ह्रदय रोग इन सबकी परेशानियों में इसका सेवन फायदेमंद है।

 

these fruits you should try in this monsoon
pear

नाशपाती 
हल्के हरें रंग की नाशपाती बाजारों में आपको आसानी से मिल जाएगा। बारिश के मौसम में इस फल का सेवन बहुत लाभदायक है। विटामिन सी से भरपूर नाशपाती का सेवन करने से आपको मानसून में संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। नाशपाती में आयोडीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है इसलिए इसका सेवन करने से घाव को भरने में मदद मिलती है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
these fruits you should try in this monsoon
peach

पीच या आड़ू
बारिश के मौसम में पीच का सेवन करने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को बीमारियों से बचाता है। एक शोध के मुताबिक पीच का सेवन करने के तीस मिनट के अंदर यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का प्रवाह शुरू कर देता है।

 

विज्ञापन
these fruits you should try in this monsoon
plum

प्लम या आलुबुखारा 
प्लम का सेवन करने से कब्ज की समस्या से निजात मिलती हैं। इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होने के बाद भी इसके सेवन से रक्त में शुगर की मात्रा को बढ़ने नहीं देता है। जिससे पता चलता है कि डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed