फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liver Detox: लिवर पर चिपकी गंदगी को हटा देंगे ये चार सस्ते फल, जड़ से खत्म हो सकती है पेट की समस्याएं

Wed, 24 Sep 2025 03:13 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 24 Sep 2025 03:13 PM IST
सार

Fruits that Detoxify The Liver: लिवर में जमा गंदगी पेट की कई समस्याओं, जैसे गैस और कब्ज, का कारण बनती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि लिवर पर चिपकी गंदगी और फैट को कम करने के लिए आप किन फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
These four fruits can remove fat stuck on the liver fatty liver se bachav ke gharelu nuskhe in hindi
लिवर - फोटो : Freepik.com
loader

Fruits That Detoxify The Liver: लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो पूरे दिन अपना काम करता रहता है। यह भोजन पचाने, ऊर्जा बनाने, पोषक तत्वों को स्टोर करने और सबसे जरूरी, खून से विषाक्त पदार्थों यानी गंदगी को छानकर बाहर निकालने का काम करता है। लेकिन हमारी आधुनिक जीवनशैली में हमारी ऐसी कई आदतें हैं जो लीवर पर अतिरिक्त बोझ डाल देती हैं।

यही वजह है कि लिवर में धीरे-धीरे गंदगी और फैट जमा होने लगता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता कमजोर पड़ने लगती है। इसका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है और गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग व कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप अपनी दिनचर्या के कुछ फलों को शामिल कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

These four fruits can remove fat stuck on the liver fatty liver se bachav ke gharelu nuskhe in hindi
विटामिन सी - फोटो : istock
खट्टे फल
संतरा, मौसमी, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फल लिवर के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। ये विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो लिवर की कोशिकाओं को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

विटामिन सी शरीर में ग्लूटाथियोन नामक एक यौगिक के उत्पादन को बढ़ावा देता है। ग्लूटाथियोन लिवर का सबसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर से गंदगी को बाहर निकालने की प्रक्रिया में मुख्य भूमिका निभाता है।

ये भी पढे़- Protein Deficiency: शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, कहीं आपको भी तो नहीं है?
These four fruits can remove fat stuck on the liver fatty liver se bachav ke gharelu nuskhe in hindi
सेब - फोटो : Freepik.com

सेब खाएं
'एक सेब रोज खाओ, डॉक्टर से दूर रहो' यह कहावत लिवर के मामले में बिल्कुल सटीक बैठती है। सेब में पेक्टिन नाम का एक खास तरह का घुलनशील फाइबर पाया जाता है। यह फाइबर हमारी पाचन नली में मौजूद विषाक्त पदार्थों और बैड कोलेस्ट्रॉल से चिपककर उन्हें शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। जब पाचन तंत्र खुद ही गंदगी को साफ कर देता है, तो लिवर पर काम का बोझ अपने आप कम हो जाता है और वह बेहतर तरीके से अपने अन्य जरूरी कार्यों को कर पाता है।


ये भी पढ़ें- Long Covid Effects: मासिक धर्म में अनियमितता ने कर दिया है परेशान? ये लॉन्ग कोविड का असर तो नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
These four fruits can remove fat stuck on the liver fatty liver se bachav ke gharelu nuskhe in hindi
पपीता - फोटो : इंस्टाग्राम
पपीता
पपीता पेट के लिए 'अमृत' माना जाता है और यह लिवर का भी बहुत अच्छा मित्र है। इसमें पपेन और काइमोपपेन नामक शक्तिशाली पाचक एंजाइम होते हैं, जो प्रोटीन को तोड़ने और पाचन को सुधारने में मदद करते हैं। एक स्वस्थ पाचन तंत्र का मतलब है कि पेट में खाना सड़ता नहीं है और कब्ज की समस्या नहीं होती, जिससे लिवर पर टॉक्सिन्स का भार कम पड़ता है।

इसके अलावा, पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर की सूजन को कम करने में भी सहायक होते हैं। अच्छी बात यह है कि ये सभी फल बाजार में आसानी से किफायती मूल्य पर उपलब्ध हैं।

 
विज्ञापन
These four fruits can remove fat stuck on the liver fatty liver se bachav ke gharelu nuskhe in hindi
फल (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe
कीवी के कमाल के फायदे
छोटा सा दिखने वाला कीवी पोषक तत्वों का खजाना है। यह विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत है, जो लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, लिवर की कोशिकाओं को प्रभावित करता है और फैटी लिवर जैसी बीमारियों के जोखिम को बढ़ाता है।
कीवी में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है और लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इन फलों को अपनी डाइट में शामिल करके पाचन-संबंधित समस्याओं को दूर कर सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed