फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Protein Deficiency: शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, कहीं आपको भी तो नहीं है?

Wed, 24 Sep 2025 06:52 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 24 Sep 2025 06:52 PM IST
सार

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के अनुसार 73% शहरी भारतीय लोगों को प्रोटीन की कमी है और हैरानी की बात यह है कि उनमें से 93% लोगों को यह मालूम ही नहीं है कि उनमें प्रोटीन की कमी है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं प्रोटीन की कमी होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं?
 

विज्ञापन
Protein Deficiency symptoms lack of protein in the body protein ki kami ke lakshan in hindi
प्रोटीन की कमी - फोटो : Freepik.com
loader

Protein Deficiency Symptoms: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट में से एक है। इसे अक्सर 'बॉडी का बिल्डिंग ब्लॉक' भी कहा जाता है। यह मांसपेशियों, त्वचा, बाल और हड्डियों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हार्मोन और एंजाइम के उत्पादन के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन चिंता की बात यह है कि भारत में प्रोटीन की कमी एक गंभीर समस्या बन चुकी है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खान-पान के कारण बहुत से लोगों में प्रोटीन की कमी देखी जा रही है, जिसके लक्षण अक्सर सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के एक रिपोर्ट के अनुसार शहरी भारत की 73% आबादी प्रोटीन की कमी से जूझ रही है, और 93% लोगों को ये मालूम ही नहीं है कि उन्हें दिनभर में कितना प्रोटीन लेना चाहिए। यदि आप लगातार थकान कमजोरी या घाव भरने में देरी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो यह प्रोटीन की कमी का संकेत हो सकता है, जिसे पहचानना बेहद जरूरी है। इसलिए आइए इस लेख में प्रोटीन के कमी के लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Protein Deficiency symptoms lack of protein in the body protein ki kami ke lakshan in hindi
नाखून कमजोर होना - फोटो : Adobe Stock

त्वचा, बाल और नाखूनों पर असर
जब शरीर में प्रोटीन की कमी होती है, तो इसका सबसे पहला असर त्वचा, बालों और नाखूनों पर दिखाई देता है। बाल पतले होकर झड़ने लगते हैं, त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है और नाखूनों पर धारियां पड़ सकती हैं या वे कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर प्रोटीन को जरूरी अंगों तक पहुंचाने के लिए इन जगहों से उसकी आपूर्ति कम कर देता है।


ये भी पढ़ें- Long Covid Effects: मासिक धर्म में अनियमितता ने कर दिया है परेशान? ये लॉन्ग कोविड का असर तो नहीं
Protein Deficiency symptoms lack of protein in the body protein ki kami ke lakshan in hindi
मांसपेशियों में दर्द होना - फोटो : Adobe Stock

मांसपेशियों का घटना और जोड़ों में दर्द
प्रोटीन की कमी का सीधा असर मांसपेशियों पर पड़ता है। शरीर ऊर्जा के लिए मांसपेशियों के ऊतकों को तोड़ने लगता है, जिससे मसल मास कम हो जाता है। इससे शरीर में कमजोरी महसूस होती है और जोड़ों में दर्द की समस्या भी शुरू हो सकती है। बिना किसी खास शारीरिक गतिविधि के भी मांसपेशियों में दर्द रहना एक बड़ा लक्षण है।


ये भी पढ़ें- Microplastic: फेफड़े-मस्तिष्क और हड्डियां सब खतरे में, माइक्रोप्लास्टिक बनता जा रहा 'सेहत का दुश्मन'
विज्ञापन
विज्ञापन
Protein Deficiency symptoms lack of protein in the body protein ki kami ke lakshan in hindi
शरीर में सूजन होना - फोटो : Adobe stock photos
शरीर में सूजन
गंभीर प्रोटीन की कमी होने पर शरीर में, खासकर पेट, पैरों और हाथों में सूजन आ सकती है, जिसे एडिमा कहते हैं। यह रक्त में एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन की कमी के कारण होता है, जो रक्त वाहिकाओं में तरल पदार्थ को बनाए रखने का काम करता है। इसकी कमी से तरल पदार्थ ऊतकों में जमा होने लगता है, जिससे सूजन आ जाती है।

 
विज्ञापन
Protein Deficiency symptoms lack of protein in the body protein ki kami ke lakshan in hindi
इम्युनिटी कमजोर होना - फोटो : Freepik.com
कमजोर इम्यूनिटी और बार-बार बीमार पड़ना
हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने वाली एंटीबॉडीज प्रोटीन से ही बनती हैं। शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे व्यक्ति बार-बार संक्रमण और बीमारियों का शिकार होता है। अगर आपको अक्सर सर्दी-जुकाम या अन्य संक्रमण होते हैं, तो यह प्रोटीन की कमी का संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed