अगर आपको अपनी सेहत बनानी है, और आप इस बारे में किसी से सलाह लेंगे कि मुझे किस चीज का सेवन करना चाहिए, तो आपको हर कोई बादाम खाने की सलाह जरूर देगा। सभी ड्राई फ्रूट्स में से बादाम को सबसे अच्छा और हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से हमारा दिमाग तेज होता है, हमें ताकत मिलती है, ये दिल को स्वस्थ रखता है, कैंसर से लड़ने में हमारी मदद करता है समेत और भी नाजाने कितने फायदे बादाम खाने से हमें मिल सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादाम हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन से लोग हैं जिन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
इन पांच तरह के लोगों के लिए सही नहीं है बादाम का सेवन, जानें क्यों बनानी चाहिए दूरी
अगर आप किसी तरह की कोई दवा का सेवन कर रहे हैं, तो आपको ज्यादा मात्रा में बादाम नहीं खाने चाहिए। बादाम में काफी मात्रा में मैग्नीशियम होता है और तीन से चार बादाम में 0.6mg मैग्नीशियम होता है। वहीं, हमारे शरीर को रोजाना 1.8 से 2.3mg जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप ज्यादा बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को दवाइयों से होने वाले असर पर फर्क पड़ सकता है। अगर आप किसी समस्या के लिए एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन कर रहे हैं, तो फिर आपको बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए।
बढ़ता वजन या मोटापा ये हमारे लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। मोटे व्यक्ति में बाकी इंसानों की तुलना में बीमार होने का डर ज्यादा होता है। इसलिए हमेशा अपने को फिट रखने की कोशिश करनी चाहिए, इसके लिए आपको ऐसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जिनमें कैलोरी और वसा काफी अधिक मात्रा में होती है। जैसे- बादाम, बादाम में ये दोनों ही चीजों की अच्छी मात्रा पाई जाती है, और अगर ऐसे में आप इसका सेवन करते हैं तो आपका मोटापा और बढ़ सकता है। इसलिए इसके सेवन से बचना चाहिए।
जिन लोगों को किडनी या गॉल ब्लैडर में पथरी की समस्या होती है, उन्हें बादाम का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बादाम में ऑक्सलेट पाया जाता है, और अगर आप बादाम खाते हैं तो ये साइड इफेक्ट्स यानी दुष्प्रभाव का कारण बन सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। उन्हें भी बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर आप इस समस्या से पीड़ित हैं तो दवाइयों का सेवन कर रहे होंगे और दवाइयों के साथ बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए।
कई लोग होते हैं जिन्हें पाचन की समस्या होती है, और वो इसको लेकर काफी परेशान भी रहते हैं। ऐसे लोगों को भी बादाम का सेवन करने से बचना चाहिए। बादाम में प्रोटीन और विटामिन की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कि हमारी पाचन की समस्या को और भी बढ़ा सकती है। साथ ही बादाम में फाइबर की मात्रा भी अत्याधिक पाई जाती है, जिसकी वजह से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए ऐसे लोगों को बादाम खाने में काफी सावधानी बरतनी चाहिए।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।