फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडे के ये नुकसान कर देंगे आपको हैरान, बनाते समय भूलकर भी ना करें ये गलती

Mon, 21 Dec 2020 05:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Dec 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
These are the disadvantages of egg
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियां आते ही अंडों का सेवन बढ़ जाता है। सर्दी के मौसम में ये हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, इसलिए लोग इनका उपयोग काफी करते हैं। लोग उबले हुए अंडे और अंडा करी का सेवन काफी करते हैं। अंडे के सफेद वाले भाग में फैट नहीं होता है, जबकि इसके पीले भाग में विटामिन-ए, ई और डी पाया जाता है। साथ ही इसी भाग में वसा और कुछ मात्रा में प्रोटीन भी होता है। इसलिए ये हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अंडे के फायदे के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन इसके नुकसान भी होते हैं और इसके बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

These are the disadvantages of egg
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, अंडे में साल्मोनेला नाम का एक जीवाणु पाया जाता है और ये मुर्गी से आता है। ऐसे में अगर अंडे को अच्छे से पकाकर ना खाया जाए तो ये जीवाणु हमारे शरीर में प्रवेश करके कई बीमारियों को न्योता तक दे सकता है। इससे बायोटिन नाम की एक समस्या यानी विटामिन की कमी होना भी होता है। बायोटिन की कमी होने से शरीर में विटामिन बी 7 और एच की कमी हो जाती है। इनकी कमी के कारण ही बालों का झड़ना, त्वचा संबंधी बीमारियां और शरीर में दर्द व ऐंठन तक हो सकती है। बायोटिन की कमी कच्चे अंडे का सफेद वाला भाग खाने की वजह से होती है।

These are the disadvantages of egg
egg - फोटो : pixabay

अंडे में मौजूद एल्ब्यूमिन के कारण भी कई लोगों को इससे एलर्जी होती है। इससे उल्टी-दस्त, खांसी आना, छींक आना, शरीर पर सूजन आने जैसी समस्याएं कई लोगों को होती है। वैसे तो हमारे शरीर के लिए प्रोटीन काफी अच्छा और जरूरी होता है, जो कि अंडे में भी पाया जाता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना हमारी किडनी पर बुरा असर डाल सकता है। साथ ही अंडे में कई तरह के कीटाणु और बैक्टीरिया भी होते हैं, ऐसे में इसे अच्छी तरह से पकाकर खाना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These are the disadvantages of egg
egg - फोटो : pixabay

अंडे में दो भाग होते हैं, पहला बाहरी सफेद और दूसरा अंदर का पीला भाग। लेकिन लोग इसमें काफी कंफ्यूज रहते हैं कि इसका कौन सा भाग शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। जैसे, जिन लोगों को अपनी बॉडी बनानी होती है, वो अक्सर अंडे के पीले भाग को अलग कर देते हैं, क्योंकि इसमें फैट होता है, जिसका ज्यादा सेवन कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है। जबकि अंडे के सफेद वाले भाग में सोडियम, मैग्निशियम, फास्फोरस, कैल्शियम और प्रोटीन होता है।

विज्ञापन
These are the disadvantages of egg
egg - फोटो : pixa

कई शोध बताते हैं कि पूरा अंडा हमारे शरीर को पूर्ण फायदा देता है। अगर हमें अंडे से होने वाले नुकसान से बचना है, तो हमेशा इस बात का ध्यान देना है कि अंडे को पूरी तरह पकाकर ही खाना चाहिए। साथ ही ये भी ध्यान देना चाहिए की अंड़ा कहीं से टूटा हुआ न हो और ना ही उस पर धूल-मिट्टी लगी हो, क्योंकि ऐसा होने से वो हमारे शरीर को नुकसान दे सकता है। साथ ही इसे बनाने से पहले अपने हाथों को भी साफ करना चाहिए।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed