फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लौकी खाने के हैं ये जादुई फायदे, कई बीमारियां हो सकती हैं कोसों दूर

Wed, 27 Jan 2021 09:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 27 Jan 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
These are magical benefits of eating Calabash
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

हम कई ऐसी सब्जियों का सेवन करते हैं, जिनसे हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन बात जब लौकी की आती है तो देखा जाता है कि कई लोग इसे खाने से बचते हुए नजर आते हैं और इसके पीछे इस सब्जी में स्वाद न होना बताया जाता है। कई लोग लौकी से बने कोफ्ते खाने पसंद करते हैं, लेकिन लौकी की सब्जी या फिर लौकी का जूस पीना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। लेकिन क्या ये सही है? हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लौकी कई गंभीर बीमारियों में औषधि की तरह काम करती है। तो चलिए आपको लौकी खाने के उन फायदों के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में शायद आपको पता नहीं होगा।

These are magical benefits of eating Calabash
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

हम अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो यानी प्राकृतिक निखार पाने के लिए नाजाने कितनी चीजें अपनाते हैं। कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक का हम इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हमें नेचुरल ग्लो मिले इसकी कोई गारंटी नहीं होती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौकी में नेचुरल वॉटर पाया जाता है। इसलिए इसके नियमित सेवन से आपके चेहरे को प्राकृतिक रूप से निखार मिलता है। लौकी के छोटे-छोटे टुकड़े की मदद से आप अपने चेहरे पर इससे मसाज कर सकते हैं या फिर इसके जूस का सेवन भी कर सकते हैं। इन सबसे आपको मदद मिल सकती है।

These are magical benefits of eating Calabash
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोलेस्ट्रॉल को लेकर हम सभी परेशान रहते हैं। इसलिए लौकी का इस्तेमाल किया जाए तो इससे शरीर से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। यही नहीं, लौकी दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करने के लिए भी जानी जाती है। मधुमेह के मरीजों के लिए भी लौकी का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। रोजाना सुबह उठकर खाली पेट लौकी का जूस पीने से मधुमेह के मरीजों को काफी आराम मिलता है। इसलिए उन्हें इसकी सलाह भी दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These are magical benefits of eating Calabash
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हम अपना वजन कम करने के लिए कई पापड़ बेलते हैं। लोग जिम जाते हैं, कई तरह के व्यायाम करते हैं और यहां तक कि अपनी डाइट में भी कई तरह के बदलाव करते हैं, और ये सब इसलिए ताकि उनका बढ़ता वजन कम हो सके। लेकिन ये बात बेहद ही कम लोगों को पता है कि लौकी के सेवन से वजन कम हो सकता है। लौकी बाकी चीजों की तुलना में तेजी से वजन घटाने के लिए जानी जाती है। लौकी का जूस या फिर इसे उबालकर इसमें नमक डालकर इसका सेवन किया जा सकता है।

विज्ञापन
These are magical benefits of eating Calabash
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में लौकी हमारी मदद कर सकती है। पाचन क्रिया से जुड़ी समस्या को दूर करने में भी लौकी काफी लाभदायक होती है। इसके लिए आप लौकी के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा लौकी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और कई लवण पाए जाते हैं। लौकी के सेवन से हम कई बीमारियों से कोसों दूर रह सकते हैं। इसलिए लौकी की सब्जी या जूस का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed