फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके नाखूनों पर भी हैं ऐसे निशान तो सावधान! तुरंत कराएं 'स्किन कैंसर' की जांच

Wed, 26 Jun 2019 09:40 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 26 Jun 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
these 5 mark on nails can be sign of skin cancer
नाखून - फोटो : pixabay
हाथों पैरों के नाखूनों को देख कर मनुष्य के स्वास्थ्य का थोड़ा बहुत अंदाजा तो लगाया जा सकता है। कभी-कभी हाथों के नाखूनों पर सफेद धब्बे या लाइन दिखती है तो हम सोचते हैं कि कैल्शियम या जिंक की कमी से ऐसा हुआ है। या फिर कभी एलर्जी या महिलाओं द्वारा खराब किस्म की नेलपॉलिश भी नाखूनों के खराब होने की वजह बन जाती है। लेकिन अगर किसी के नाखूनों में दाग के अलावा भी कोई परिवर्तन दिखाई दे तो इसे हल्के में न लें। आइए जानते है नाखूनों में दिखने वाले ऐसे कौन से लक्षण हैं जो कैंसर होंने का इशारा करते हैं।

 
these 5 mark on nails can be sign of skin cancer
नाखूनों में होने वाली एलर्जी या चोट लगने के कारण हुए निशानों या परेशानियों के अतिरिक्त अगर आपको अपने हाथों पैरों के नाखूनों में किसी तरह के भूरे काले धब्बें दिखे तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
 
these 5 mark on nails can be sign of skin cancer
हो सकता है कि ऐसा किसी दवा के रिएक्शन से हुआ हो लेकिन ज्यादातर इस तरह के निशान की वजह एक प्रकार का त्वचा का कैंसर है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी ने बताया गया कि इस प्रकार के साधारण से दिखने वाले निशान एक प्रकार के कैंसर मेलानोमा की वजह हो सकते है। ज्यादातर लोग त्वचा में होने वाली दिक्कतों को त्वचा कैंसर के लिए जिम्मेदार मानते हैं जबकि उसके लक्षण तो हमारे नाखूनों में रहते हैं जिस पर हमारा ध्यान नहीं जाता है। नाखूनों में होने वाली और कौन सी तकलीफें हैं जो इसके लिए जिम्मेदार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
these 5 mark on nails can be sign of skin cancer
अगर आपके नाखून कुछ ज्यादा ही कमजोर होकर टूटने लगे हैं तो या फिर आपके नाखूनों से खून आता है तो भी सावधान हो जाइए। ऐसा आपके अंदर मैलानोमा नाम के कैंसर की वजह से हो सकता है। भूरे काले धब्बें जो दिनों दिन बढ़ते जा रहें हो और आपके त्वचा का रंग नाखूनो के इर्दगिर्द बदल रहा हो तो लापरवाही बिल्कुल भी न करें। अगर आपके नाखूनों में पीले रंग का पदार्थ यानि पस भर रहा हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed