बढ़ती उम्र के साथ ही हमें बीमारियों का भी खतरा सताने लगता है। बुढ़ापे में कुछ बीमारियां ज्यादा ही सताती हैं। ये बीमारियां बुढ़ापे के दर्द को और ज्यादा बढ़ा देती हैं। दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ ही हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी कम होने लगती है और शरीर बीमारियों से नहीं लड़ पाता है। ऐसे में कई तरह की बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। आइए जानते हैं कि बुढापे में कौन-सी बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा रहता है..
{"_id":"5d11e56b8ebc3e1336024c80","slug":"most-common-health-concerns-for-seniors-common-diseases-in-old-age","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुढ़ापे में सबसे ज्यादा होती हैं ये बीमारियां, ऐसे लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बुढ़ापे में सबसे ज्यादा होती हैं ये बीमारियां, ऐसे लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान
Wed, 26 Jun 2019 07:00 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 26 Jun 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
old age
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर
कैंसर
बुढ़ापे में कैंसर की बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है। यह बीमारी महिला और पुरुषों को बुढ़ापे में सबसे ज्यादा सताती है। हालांकि कैंसर की बीमारी से भी पहले एक और बीमारी है जिसका बुढ़ापे में सबसे ज्यादा खतरा बना रहता है लेकिन, पहले कैंसर के बारे में जान लेते हैं। अमेरिका में कैंसर से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। पुरुषों की उम्र जैसे ही 45 साल से ज्यादा होती हैं उन्हें कैंसर का खतरा सताने लगता है।

सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल के मुताबिक, कैंसर अमेरिका में दूसरी बड़ी बीमारी है जो बुजुर्गों को प्रभावित करती है। यहां पुरुषों को बुढ़ापे में सबसे ज्यादा लंग कैंसर का खतरा सताने लगता है। दरअसल, अमेरिका में बुजुर्गों को होने वाली पहले नंबर की बीमारी हार्ट अटैक है। यहां महिलाओं को 50 साल की उम्र में सबसे ज्यादा स्तन कैंसर का खतरा होता है। फेफड़े और स्तन के कैंसर के बाद पेट का कैंसर और प्रोटेस्टेट कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल की बीमारी
सेंटर्स ऑफ डिजिज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन का कहना है कि अमेरिका में दिल की बीमारी पहले नंबर पर है जो बुजुर्गों में सबसे ज्यादा देखी गई है। 50 साल से ऊपर उम्र होते ही इस बीमारी का खतरा बढ़ने लगता है। भारतीय बुजुर्गों में यह बीमारी ज्यादा तादाद में देखी गई है।

सेंटर्स ऑफ डिजिज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन का कहना है कि अमेरिका में 4 में से एक मरीज की मौत हार्ट की बीमारी से होती है। साल में दिल की बीमारी यानी हार्ट अटैक से मरने वाले मरीजों की संख्या 6 लाख 30 हजार से ज्यादा है। रिपोर्ट का कहना है कि हर 40 सेकेंड में अमेरिका में एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आता है।