फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: गर्मियों में ये पांच जूस आपको देंगे ठंडक का एहसास, यहां जानें इनके गजब के फायदे

Wed, 04 May 2022 01:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 04 May 2022 01:03 PM IST
विज्ञापन
these 5 juices are very beneficial in summer health news in hindi
गर्मियों में जूस पीने के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

बीते कुछ दिनों से गर्मी काफी तेज हो रही है और अब तो लोगों को उमस वाली गर्मी भी झेलनी पड़ रही है। इससे पहले तक धूल भरी आंधी और तूफान जैसी स्थिति भी बनी थी। वहीं, सुबह होते ही सूरज की चिलचिलाती गर्मी लोगों को खासा परेशान भी कर रही है। पारा भी 40 के ऊपर जा रहा है और एसी-कूलर भी गर्मी के आगे दम तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में तेज गर्मी से बचना भी जरूरी है, जिसके लिए लोग काफी पानी पीते हैं जो कि जरूरी भी है। दरअसल, अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी न मिले, तो बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है। ऐसे में अगर आप इस गर्मी शरीर को सर्दी जैसी ठंडक देना चाहते हैं, तो आप कुछ जूस का सेवन कर सकते हैं। ये जूस आपको गर्मी के मौसम में कई तरह के फायदे देते हैं। तो चलिए इनके बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

these 5 juices are very beneficial in summer health news in hindi
गर्मियों में जूस पीने के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

तरबूज का जूस फायदेमंद

  • तरबूज का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, क्योंकि इसे पानी की पूर्ति करने के लिए सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसमें विटामिन- सी, बी, बी2 और बी3 के अलावा 92 प्रतिशत पानी होता है। ऐसे में इसका जूस आप गर्मी में पी सकते हैं। बस ध्यान रहे कि सेवन से पहले इसे ठंडा जरूर कर लें।
these 5 juices are very beneficial in summer health news in hindi
गर्मियों में जूस पीने के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

आम पन्ना पी सकते हैं

  • गर्मियों के मौसम में आम पन्ना आपके लिए सही हो सकता है, ये आपके गले को ठंडक देता है, ताजगी देता है और आपकी थकान भी दूर करने में मदद करता है। आप इसका खुद तो सेवन कर ही सकते हैं, साथ ही आप अपने बच्चों को भी इसे पिला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
these 5 juices are very beneficial in summer health news in hindi
गर्मियों में जूस पीने के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

नींबू पानी भी है लाभदायक

  • नींबू का पानी गर्मियों में आपके शरीर को न सिर्फ राहत देता है, बल्कि ये एनर्जी देने का काम भी करता है। इसमें मिनरल्स, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन- ई और फोलेट की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है।
विज्ञापन
these 5 juices are very beneficial in summer health news in hindi
गर्मियों में जूस पीने के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

मट्ठा पी सकते हैं आप

  • गर्मियों के मौसम में ठंडक पाने के लिए आप मट्ठा यानी छाछ भी पी सकते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन-बी और पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। गर्मियों में इसका सेवन करके आपके शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed