डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
देश में कोरोना का कहर फिर से डॉक्टर्स से लेकर आम लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जहां एक तरफ देश में कुछ समय पहले तक कोरोना कमजोर पड़ता हुआ नजर आ रहा था, तो वहीं मौजूदा समय में हर दिन कोरोना के काफी मामले सामने आ रहे हैं। बात अगर बीते 24 घंटे की करें, तो स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 3 हजार 205 कोरोना के केस सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 31 मरीजों की जान भी इस कोरोना ने ली है। हालांकि, बीते 24 घंटे में 2802 कोरोना मरीज ठीक होकर घर भी गए हैं। लेकिन जिस तरह से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, वो हर किसी के लिए चिंता का विषय है। वहीं, कुछ लोग कोरोना को हल्के में लेते हुए कई तरह की गलतियां कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको कोरोना से बचने के लिए किन गलतियों को भूलकर भी नहीं करना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 6
कोरोना वायरस से बचने के तरीके क्या हैं
- फोटो : ANI
भूलकर भी न करें ये गलतियां:-
वैक्सीन न लगवाना
- कई लोगों ने अब तक वैक्सीन की डोज नहीं ली है। ऐसे में अगर आप कोरोना से खुद को बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाएं। भारत में लगातार वैक्सीनेशन का अभियान जारी है, और जो लोग इसको लेकर शंका कर रहे हैं उन्हें ये जान लेना चाहिए कि डॉक्टर्स पहले ही वैक्सीन को पूरी तरह असरदार और सुरक्षित बता चुके हैं।
3 of 6
कोरोना वायरस से बचने के तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
बूस्टर डोज से दूरी बनाना
- देश में 18 और 40 प्लस उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज भी शुरू हो चुका है। जबकि, कई लोग बूस्टर डोज को लेकर भी लापरवाही करते हुए नजर आ रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि जिन लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लिए हुए 9 महीने हो चुके हैं, उन्हें बूस्टर डोज भी लेना चाहिए।
4 of 6
कोरोना वायरस से बचने के तरीके क्या हैं
- फोटो : amar ujala
मास्क न पहनना
- कई लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। जबकि कोरोना से बचने के लिए जरूरी है कि हर कोई मास्क पहने। दफ्तर में, सफर में, घर के बाहर आदि जगहों पर आप मास्क जरूर पहनकर रखें। खुद मास्क पहनें और दूसरों को भी मास्क पहनने के लिए कहें। सर्जिकल मास्क या फिर आप कपड़े वाला मास्क पहन सकते हैं। वहीं, डबल मास्किंग भी एक बेहतर विकल्प है।
5 of 6
कोरोना वायरस से बचने के तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
हाथों को साफ न करना
- कई लोग हैंड हाइजीन को पूरी तरह भूल से गए हैं। लेकिन कोरोना को मात देने के लिए आपको अपने हाथों को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए। आप साबुन और पानी की मदद से 20 मिनट तक अपने हाथों को जरूर धोएं। वहीं, सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी जरूर करें।