Weight Loss Tips: लोग ही नहीं डॉक्टर्स भी ये कहते हैं कि अपने वजन को ज्यादा बढ़ने मत दो क्योंकि बढ़ता वजन कई बीमारियों को न्योता देने का काम कर सकता है। वजन बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे- जंक फूड का सेवन, व्यायाम न करना, सही दिनचर्या का पालन न करना आदि। जो लोग अपने बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं वे कई तरह के तरीके अपनाते हैं जिससे उनका वजन कम हो जाए। अगर आप भी अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने आहार में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। इसके बाद हो सकता है कि आपको इसका लाभ मिल सके। चलिए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं जिन्हें आहार में शामिल करके वजन कम हो सकता है...
Weight Loss Diet: बढ़ते वजन से हैं परेशान तो इन चार चीजों का कर सकते हैं सेवन, दिखने लगेगा असर
वजन कम करने के लिए इन चीजों का कर सकते हैं सेवन:-
नंबर 1
- आप प्रोटीन से भरपूर आहार का सेवन कर सकते हैं जो आपको वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। दूध या दूध से बनी चीजें, सोया से बनी चीजें, अंडा और दाल का सेवन आप कर सकते हैं। इन सभी चीजों में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिससे आपकी भूख कम होती है।
नंबर 2
- वजन कम करने के लिए आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। ग्रीन टी आपको उत्साहित करती है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है जिससे आपके शरीर के फैट को घटाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा आप चाहें तो कॉफी का भी सेवन कर सकते हैं।
नंबर 3
- अगर आप कोई स्नैक्स खा रहे हैं तो आप इसमें बादाम और अंगूर डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। अंगूर और बादाम में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो आपकी भूख को कम करने में मदद कर सकते हैं जिससे आपका वजन कम होने में भी मदद मिल सकती है।
नंबर 4
- वजन कम करने के लिए अपने आहार में फल और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल किया जा सकता है। इन दोनों चीजों में विटामिन्स, फाइबर और मिनरल्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो आपको भरपूर मात्रा में पोषण देने का काम करते हैं। साथ ही ये चीजें आपकी भूख को कम करने का भी काम करती हैं।
डॉ प्रिया पाण्डेय
आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
नोट: यह लेख दिल्ली डॉ प्रिया पाण्डेय से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर प्रिया को 8 वर्षों का अनुभव है। डॉ प्रिया ने कानपुर विश्वविद्यालय से ह्यूमन न्यूट्रीशियन में स्नातक किया हुआ है। वह आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आहार विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत हैं। डॉ प्रिया कई संस्थानों में बतौर लेक्चरर ह्यूमन न्यूट्रीशियन के छात्रों को पढ़ाती भी हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।