फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घंटों कुर्सी पर बैठे रहने वालों को जल्दी चपेट में लेता है तनाव

Wed, 12 Feb 2020 02:20 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 12 Feb 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
Teenagers who sit for hours a day are more likely to get depression
depression - फोटो : social media

अगर आप कुर्सी पर ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं तो आपको अवसाद होने का जोखिम ज्यादा रहता है। एक नए अध्ययन में इस बात की जानकारी दी गई है। इस अध्ययन में कहा गया है कि 18 साल तक की उम्र के जो किशोर कुर्सी पर घंटों बैठे रहते हैं उनको तनाव होना का खतरा ज्यादा रहता है। अगली स्लाइड में पढ़िए क्या कहा गया है इस शोध में...



 

Teenagers who sit for hours a day are more likely to get depression
Depression - फोटो : Pixabay
इस अध्ययन के लिए 4,200 किशोरों की एक्टिविटी का विश्लेषण किया गया। अध्ययन में 12 साल से लेकर 16 साल तक के किशोरों को शामिल किया गया। इसके बाद उनके मानसिक स्वास्थ्य का पता लगाया गया।
 
Teenagers who sit for hours a day are more likely to get depression
depression
शोध में सामने निकल कर आया कि जो बच्चे हर दिन सोफे पर एक घंटे तक बैठे रहते हैं उनको तनाव होने का जोखिम ज्यादा रहता है। ऐसे बच्चों में तनाव होने का जोखिम 10 फीसदी बढ़ जाता है। इससे ज्यादा देर तक कुर्सी या सोफे में बैठे रहने वालों को अवसाद का जोखिम 28.2 फीसदी बढ़ जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Teenagers who sit for hours a day are more likely to get depression
Depression - फोटो : Pixabay

इस अध्ययन से जुड़े लंदन कॉलेज के लेखक आरोन कंडोला का कहना है कि हमारी स्टडी में यह बात निकलकर सामने आई है कि निष्क्रिय बैठे रहने वाले युवाओं को अवसाद जल्द ही अपनी चपेट में लेता है। वहीं, एक्टिव रहने वाले युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। उनका कहना है कि किशोरों को ज्यादा देर तक सोफे व कुर्सी में खाली बैठे रहने की जगह किसी न किसी तरह की शारीरिक एक्टिविटी में भाग लेना चाहिए।

विज्ञापन
Teenagers who sit for hours a day are more likely to get depression
बच्चों में अवसाद - फोटो : pixabay

दरअसल, अवसाद एक ऐसी स्थिति है जिसमें इंसान मानसिक तौर पर परेशान हो उठता है। अवसाद सिर्फ कुर्सी पर घंटों बैठे रहने की वजह से ही नहीं बल्कि कई दूसरे कारणों से भी हो सकता है। इनमें अनियमित खानपान और जीवनशैली शामिल है। इसके अलावा काम के तनाव की वजह से भी इंसान तनाव में आता है। रिश्तों में खटास भी तनाव की वजह बनती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed