फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी-जुकाम समेत गैस की समस्या में बेहद फायदेमंद है लौंग, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे

Wed, 12 Feb 2020 08:30 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 12 Feb 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
5 Surprising  health benefits of clove
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मसालों में अपनी महक से स्वाद बढ़ाने वाली लौंग के कई स्वास्थ्य फायदे हैं। स्वाद में तीखी और गर्म तासीर वाली लौंग बहुत ही काम की चीज है। रोजमर्रा की जिंदगी में अनियमित जीवन-शैली के कारण इंसान को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हमेशा दवाई लेना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। हमारे घर में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो कई बीमारियों को दूर कर सकती हैं। लौंग भी इन्हीं में से एक है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं लौंग के चमत्कारी फायदों के बारे में...

5 Surprising  health benefits of clove
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने में
चेहरे के दाग-धब्बे या डार्क सर्कल को दूर करने में लौंग बहुत फायदेमंद है। लौंग के पाउडर को किसी भी फेसपैक या फिर बेसन के साथ मिलाकर लगाएं। इसके इस्तेमाल से आप अपनी सुंदरता को और निखार सकते हैं। लौंग पाउडर को चेहरे पर इस्तेमाल करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि इसे डायरेक्ट अप्लाई न करें। लौंग की तासीर बहुत गर्म होती है जिससे जलन हो सकती है।

5 Surprising  health benefits of clove
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मुंह की दुर्गध दूर करने में
पायरिया से ग्रसित लोग हों या काफी देर भूखे पेट बैठे रहने से भी मुंह से बदबू आ सकती है। लौंग से आप मुंह की बदबू और दांतो के दर्द को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको 40 से 45 दिनों तक लगातार रोज सुबह मुंह में साबुत लौंग का सेवन करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Surprising  health benefits of clove
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

गैस की समस्या दूर करने के लिए
लौंग गैस के लिए सबसे लाभकारी औषधि है। भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते अक्सर गैस की समस्या हो जाती है। ऐसे में रोज-रोज दवाओं का इस्तेमाल सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। तो आपको घरेलू नुस्खों का रुख करना चाहिए। गैस और कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए सुबह खाली पेट 1 गिलास पानी में लौंग तेल की कुछ बूंदे डालकर पीने से काफी आराम मिलता है।

विज्ञापन
5 Surprising  health benefits of clove
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बालों को झड़ने से रोकने में
बाल झड़ने और बालों के रुखेपन से अधिकतर लोग परेशान हैं। ऐसी समस्या में लौंग असरकारी उपाय हो सकती है। बालों के समस्या को दूर करने के लिए लौंग को उबाल लें और फिर उस पानी से अपने बाल धोएं। ऐसा करने से आपके बालों से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed