फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: गर्भावस्था के पहले तीन महीने इन बातों का रखें खास ख्याल, थोड़ी भी लापरवाही पड़ सकती है भारी

Dr. Madanki Srinivasan डॉ. मदांकी श्रीनिवासन
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Take care of these things in the first three months of pregnancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Madanki S.



डॉ. मदांकी एस.
एम.एस. गायनोकोलॉजी व इनफर्टिलिटी एक्सपर्ट, MRCOG (यूके), 
डिप्लोमा साइकोलॉजिकल काउंसिलिंग
केयर आईवीएफ, कोलकाता


मां बनना एक महिला के जीवन का बहुत महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। पूरे नौ माह अपने भीतर एक जीवन को पनपते हुए महसूस करना बहुत ही अद्भुत और रोचक एहसास होता है। प्रकृति की इस सृजन प्रक्रिया में एक महिला का शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर स्वस्थ होना सबसे जरूरी बात होती है। खासकर गर्भावस्था के पहले तीन माह कई तरह से मां और शिशु दोनों के लिए खास होते हैं। शिशु के शुरुआती विकास के साथ ही इस समय मां के शरीर में भी कई परिवर्तन हो रहे होते हैं, जिनको लेकर ध्यान रखना आवश्यक होता है। केवल पौष्टिक खानपान ही नहीं बल्कि अच्छी मानसिक सेहत के लिए उपाय करना भी जरूरी होता है। साथ ही समय पर टीकाकरण और आयरन-कैल्शियम सप्लीमेंट्स का सेवन भी इस दौरान नियमित करना होता है। जानिए विशेषज्ञ से क्यों होता है फर्स्ट ट्राइमेस्टर या पहला तीन माह खास और किन बातों का रखना होता है इस समय ख्याल? 

Take care of these things in the first three months of pregnancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अगर आप पहली बार मां बन रही हैं तो भी और पहले मां बन चुकी हैं तो भी ये पहले तीन महीने आपके लिए नया अनुभव होगा, क्योंकि हर प्रेग्नेंसी अलग होती है। इसलिए किसी से भी अपनी प्रेग्नेंसी की तुलना करने की बजाय अपने डॉक्टर पर भरोसा करें। 
  • डॉक्टर ऐसा चुनें जो आपके घर से ज्यादा दूर न हो और जहां आप डिलीवरी करवाने का सोच रही हों, वहां वह डॉक्टर सेवाएं देता हो। अगर आप किसी छोटे कस्बे या गांव में रहती हैं तो आशा दीदी या प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में जाकर अपना नाम दर्ज करवाएं और उनकी सलाह का पालन करें। 
Take care of these things in the first three months of pregnancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • सबसे पहले डॉक्टर की सलाह से अपनी डाइट (खानपान), नींद और एक्सरसाइज का रूटीन बनाएं। ये तीनों ही चीजें बच्चे और आप, दोनों की सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। 
  • डॉक्टर आपकी जांच के बाद आपको फॉलिक एसिड और कैल्शियम जैसे सप्लीमेंट्स देंगे। इनका सेवन कैसे करना है, इसकी जानकारी लें। फॉलिक एसिड का सेवन गर्भावस्था के तीन महीने पूर्व से करें। इसके लिए आप बेबी प्लान करते समय डॉक्टर से सलाह ले सकती हैं। इससे न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स से बच्चे को बचाने में मदद मिल सकती है। मतलब बच्चे को दिमाग और स्पाइनल कॉर्ड संबंधी समस्याओं से बचाने में सहायता मिल सकती है। 
  • वहीं आयरन व कैल्शियम आपके और बच्चे के हीमोग्लोबीन के सही स्तर और हड्डियों की अच्छी सेहत के लिए जरूरी होता है। इन दवाइयों का सेवन समय पर जरूर करें, क्योंकि हमारे देश मे अक्सर डिलीवरी के समय महिलाओं में हीमोग्लोबीन की कमी एक बड़े खतरे के रूप में सामने आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Take care of these things in the first three months of pregnancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • उल्टी, जी घबराना, मॉर्निंग सिकनेस या कब्ज आदि प्रेग्नेंसी का एक हिस्सा हैं, लेकिन अगर आपको तकलीफ ज्यादा है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें, ताकि वह शरीर में पानी और पोषण बनाए रखने के हिसाब से आपको पर्याप्त विकल्प दे सकें। इन समस्याओं को डाइट के जरिये नियंत्रित किया जा सकता है।
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द, स्पॉटिंग (हल्की ब्लीडिंग या खून दिखना) या तेज कमर दर्द हो तो तुरंत सतर्क हो जाएं और डॉक्टर से संपर्क करें। 
विज्ञापन
Take care of these things in the first three months of pregnancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी मर्जी से कोई भी दवाई (ओवर द काउंटर मेडिसिन) लेने से बचें। इससे आपको और बच्चे दोनों को खतरा हो सकता है। 
  • करवट के बल लेटने/सोने की आदत डालें। 
  • बहुत ज्यादा कॉफी, मीठा या कोल्डड्रिंक्स का प्रयोग न करें। साथ ही अगर सिगरेट, अल्कोहल आदि का प्रयोग करती हैं तो उसे तुरंत रोक दें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed