फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाएं ओवेरियन सिस्ट के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, सही समय पर लें चिकित्सकीय परामर्श 

Tue, 13 Apr 2021 04:37 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 13 Apr 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
symptoms of ovarian cyst in women in hindi
ओवरी महिलाओं की प्रजनन प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है - फोटो : सोशल मीडिया

Medically Reviewed by Dr. Sadhna Raj

डॉ साधना राज

स्त्री रोग विशेषज्ञ, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल

डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस

अनुभव- 16 वर्ष
कई सारी महिलाएं अपने जीवनकाल में ओवरी में सिस्ट होने की समस्या से जूझती हैं। ओवरी महिलाओं की प्रजनन प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। महिलाओं में दो ओवरी होती हैं। यह गांठ महिलाओं के शरीर में कुछ सप्ताहों से लेकर कुछ महीनों तक बनी रहती है। आम भाषा में इसे अंडाशय की गांठ भी कहा जाता है। यदि आप इसके लक्षणों को नजरअंदाज करते चले जाते हैं तो ये गांठ बढ़ती चली जाती है जो कि आगे चलकर और भी मुश्किलें खड़ी करती है। अगली स्लाइड्स से जानिए ओवेरियन सिस्ट के किन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

symptoms of ovarian cyst in women in hindi
कई महिलाओं को बार-बार पेशाब भी आती है - फोटो : Social Media

पेशाब करते में समस्या होना
यदि आपको पेशाब करते वक्त दर्द हो रहा है या ब्लेडर वाले हिस्से पर अधिक दबाव महसूस होता है तो यह अच्छा संकेत नहीं है। ओवेरियन सिस्ट होने पर अक्सर पेशाब आने जैसा लगता है लेकिन पेशाब करने में कई बार मशक्कत भी होती है। पेशाब करने में समय लगता है और पेशाब करते वक्त पेट के निचले भाग में दर्द उठने लगता है। कई महिलाओं को बार-बार पेशाब भी आती है। 

 

 

 

symptoms of ovarian cyst in women in hindi
यह प्रक्रिया दिन-ब-दिन पीड़ादायी होती जाती है - फोटो : सोशल मीडिया

मल त्याग करने में दर्द होना
ओवेरियन सिस्ट होने पर महिलाओं को मल त्याग करने में भी समस्या होती है। उनके लिए यह प्रक्रिया दिन-ब-दिन पीड़ादायी होती जाती है। मल त्यागते वक्त अचानक से असहनीय दर्द उठने लगता है। यह कोई सामान्य लक्षण नहीं है इसलिए ऐसा होने पर बात को छिपाने की बजाय तुरंत उपचार कराने का निर्णय लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
symptoms of ovarian cyst in women in hindi
मासिक धर्म का बहुत पहले आ जाना - फोटो : सोशल मीडिया

अनियमित मासिक धर्म
यदि आपका मासिक धर्म हमेशा समय पर आता है और अचानक से इसके पैर्टन में बदलाव देखने में आता है। मासिक धर्म का बहुत पहले आ जाना या बहुत दिनों तक टल जाना। मासिक धर्म का आना पर रक्तस्त्राव बहुत अधिक होना। पेट में बहुत अधिक खिंचाव महसूस होना, कमर दर्द होना आदि भी ओवेरियन सिस्ट के लक्षण हैं। 

विज्ञापन
symptoms of ovarian cyst in women in hindi
भारीपन सा महसूस होना ओवेरियन सिस्ट का लक्षण है - फोटो : सोशल मीडिया

पेट के निचले भाग में दर्द 
पेट के निचले भाग में दर्द यदि माहवारी के दिनों की बजाय भी बना रहता है। पेडू वाले हिस्से में सूजन का रहना, कपड़ों को पहनने में समस्या का आना, पूरे समय खिंचाव और भारीपन सा महसूस होना ओवेरियन सिस्ट का लक्षण है। इसे सामान्य दर्द न समझें। ऐसा दर्द यदि बना ही हुआ है लंबे समय से और कभी- कभी अचानक यह बहुत बढ़ जाता है तब तो स्त्री रोग विशेषज्ञ को जरूर दिखाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed