फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूध के साथ इन चीजों का सेवन करना पड़ सकता है भारी, सेहत पर पड़ता है बुरा असर

Tue, 13 Apr 2021 03:50 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीy
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीy Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 13 Apr 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
do not eat this things with milk in hindi
लोगों को दूध के सेवन की आदत होती है - फोटो : Social Media

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke


डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य
अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल
डिग्री- बी.ए.एम.एस
अनुभव- 13 वर्ष 

दूध सेहत के लिए बहुत आवश्यक है। कई सारे लोगों को दूध के सेवन की आदत होती है। दूध में कैल्शियम, विटामिन, मैग्नीशियम, अमीनो एसिड एवं फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर के विभिन्न अंगों के लिए बहुत जरूरी है। कई सारे लोग अच्छी सेहत के लिए रोजाना दूध पीते तो हैं लेकिन उन्हें ये जानकारी नहीं होती कि दूध के साथ किन चीजों का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। दूध के साथ कुछ भी खा लेने से पाचन तंत्र संबंधी समस्याएं एवं त्वचा संबंधी एलर्जी हो जाती है। अगली स्लाइड्स से आयुर्वेदाचार्य से जानिए दूध के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।  

 

do not eat this things with milk in hindi
खट्टे फल शरीर में अतिरिक्त एसिड बनाते हैं - फोटो : Pixabay

खट्टे फल
दूध के साथ या दूध के पहले 2 से 3 घंटे तक खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। खट्टे फल शरीर में अतिरिक्त एसिड बनाते हैं। जिससे कि पेट संबंधित समस्याएं हो जाती है। कई बार रात में फ्रूट कस्टर्ड खाने पर कई लोगों को मतली या पेट की समस्या होने लगती है,खाली पेट कस्टर्ड खाने पर भी ऐसा हो सकता है क्योंकि कस्टर्ड में संतरा, अंगुर आदि खट्टे फल डाले जाते हैं जो कि हर किसी को सूट नहीं हो पाते हैं। 

do not eat this things with milk in hindi
मूली में फॉलिक एसिड होता है - फोटो : social media

मूली
मूली और दूध का कोई साथ ही नहीं है इसलिए यदि आपने सलाद में कच्ची मूली खाई है या फिर मूली के पराठे, सब्जी वगैरह कुछ खाई है तो दूध का सेवन पहले भी न करें और बाद में भी न करें क्योंकि मूली में फॉलिक एसिड होता है जो कि दूध के साथ मिलकर अलग ही रिएक्ट करता है और हाजमे पर असर करता है इसलिए मूली और दूध के सेवन के बीच 4 से 5 घंटे का अंतर होना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
do not eat this things with milk in hindi
दूध और दही का साथ में सेवन ठीक नहीं होता है - फोटो : सोशल मीडिया

दही
गर्मियों में विशेषकर लोग ऐसे शर्बत अधिक तैयार करते हैं जिसमें दही और दूध, दोनों का साथ में उपयोग किया हो लेकिन दूध और दही का साथ में सेवन ठीक नहीं होता है। ऐसा करने पर सर्दी-जुकाम या गला पकड़ाने जैसी समस्या हो सकती है इसलिए जो लोग चिवड़े में दूध और दही एकसाथ डालकर नाश्ता करते हैं, उन्हें भी एक ही दुग्ध पदार्थ का एक वक्त पर सेवन करना चाहिए। 

विज्ञापन
do not eat this things with milk in hindi
तरह- तरह की एलर्जी भी हो सकती है - फोटो : social media

भिंडी 
गर्मियों में भिंडी बाजारों में आसानी से उपलब्ध होने लगती है। ऐसे में घरों में 2-3 दिन में भिंडी बनती रहती है लेकिन भिंडी के साथ खीर आदि का सेवन बिल्कुल भी ठीक नहीं है या रात में यदि आपने भिंडी खाई है तो दूध का सेवन न करें क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी त्वचा प्रभावित होगी। आपके चेहरे पर काले धब्बे पड़ने लगेंगे और तरह- तरह की एलर्जी भी हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed