फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Symptoms: स्वास्थ्य मंत्रालय के बताए इन 11 लक्षणों से जानें आपको कोरोना है या नहीं

Thu, 16 Jul 2020 12:42 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 16 Jul 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
symptoms of covid 19 in hindi: Know all about Coronavirus symptoms by Health ministry India add 11 new symptom of Corona
कोरोना वायरस के लक्षण Coronavirus symptoms - फोटो : iStock/Amar Ujala

भारत समेत दुनियाभर के कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इससे होनेवाली मौतों का आंकड़ा भी हर दिन बढ़ रहा है। राहत की बात यह है कि पहले से उपलब्ध दवाओं के जरिए बड़ी संख्या में मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर लौट रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में फेबिफ्लू, डेक्सामेथासोन जैसी दवाएं भी आई हैं, जो कोरोना के इलाज में कारगर साबित हो रही हैं। वहीं, दूसरी ओर इसकी वैक्सीन को लेकर भी अच्छी खबरें आ रही हैं। कोरोना की रफ्तार रोकने में सबसे बड़ी चुनौती इसकी पहचान और जांच करना है। देश के सभी नागरिकों की जांच संभव नहीं है। ऐसे में लक्षणों के आधार पर तय किया जा रहा है कि किन लोगों की जांच की जाए। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से: 

symptoms of covid 19 in hindi: Know all about Coronavirus symptoms by Health ministry India add 11 new symptom of Corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत में राहत की बात ये है कि यहां कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर भी तेजी से बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर समय के साथ कोरोना वायरस का म्यूटेशन भी होता रहा है यानी यह वायरस अपना रूप बदलता रहा है और इसी के साथ कोरोना संक्रमण के लक्षण भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अमेरिका की स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी हो या ब्रिटेन की स्वास्थ्य एजेंसी एनएचएस, सभी ने समय के साथ कोरोना के नए लक्षणों को इसमें जोड़ा है। भारत में भी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना वायरस के 11 लक्षणों की सूची जारी की है। 

symptoms of covid 19 in hindi: Know all about Coronavirus symptoms by Health ministry India add 11 new symptom of Corona
Coronavirus Symptoms - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस के लक्षण
कोरोना संक्रमण की शुरूआत में इसके चार ही लक्षण सामने आए थे। ये चार लक्षण थे, 

  • तेज बुखार 
  • सूखी खांसी, 
  • गले में खराश होना 
  • सांस लेने में तकलीफ होना

आइए, जानते हैं इसके नए लक्षणों में क्या-क्या शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
symptoms of covid 19 in hindi: Know all about Coronavirus symptoms by Health ministry India add 11 new symptom of Corona
Coronavirus Symptoms - फोटो : MoWFH

जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है, इसके लक्षणों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना के 11 लक्षणों को आधिकारिक तौर पर शामिल किया है। पूर्व के चार लक्षणों के अलावा ये नए लक्षण शामिल किए गए हैं

  • बदन दर्द, सिर दर्द, थकान, 
  • ठंड लगना या ठिठुरना, उल्टी आना 
  • दस्त, बलगम में खून आना
विज्ञापन
symptoms of covid 19 in hindi: Know all about Coronavirus symptoms by Health ministry India add 11 new symptom of Corona
Coronavirus - फोटो : Pixabay
  • इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गंध या स्वाद महसूस न होने को भी कोरोना के प्रमुख लक्षणों में शामिल किया है। डब्ल्यूएचओ समेत दुनियाभर के वैज्ञानिक, शोधकर्ता और चिकित्सक कोरोना वायरस के अन्य लक्षणों की पहचान और अध्ययन करने में जुटे हुए हैं। कोरोना वायरस का म्यूटेशन यानी रूप बदलना भी वैज्ञानिकों और चिकित्सकों के लिए चुनौती बना हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed