रोजाना की बिगड़ती दिनचर्या और व्यस्त जीवनशैली के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ते जा रहा है। इन्हीं बीमारियों में से एक है ब्रेन स्ट्रोक। दिमाग के किसी हिस्से में खून की कमी हो जाने पर या फिर किसी हिस्से में खून की सही मात्रा नहीं पहुंचने पर ब्रेन स्ट्रोक होता है। ब्रेन स्ट्रोक हो जाने पर दिमाग के टिश्यूज में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है, जिससे ब्रेन के सेल्स भी मरने लगते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण और बचाव के बारे में बताएंगे।
सिरदर्द और शरीर में कमजोरी हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के अपेक्षा पुरुषों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा होता है। वहीं शुगर और रक्तचाप की समस्या होने पर इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। कई लोग तो ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण को समझ नहीं पाते हैं और गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं। आइए जानते हैं ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण और बचाव के बारे में...
ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण
- सिर में तेज दर्द
- हाथों और पैरों में कमजोरी महसूस होना
- देखने में परेशानी होना
- बोलने में दिक्कत होना
- लगातार चक्कर आना
- चलने-फिरने में परेशानी
बचाव के तरीके
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें
ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से बचने के लिए आपको अपने ब्लड प्रेशर पर हमेशा नजर बनाए रखना चाहिए। ब्लड प्रेशर का लेवल कम होने पर आसानी से स्ट्रोक की समस्या से बचा जा सकता है। ऐसे में आपको उन चीजों के सेवन से बचना चाहिए, जिसके कारण रक्तचाप बढ़ सकता है। इसके साथ ही आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए और तनावमुक्त रहना चाहिए।
शराब से दूरी
शराब का ज्यादा सेवन करने वाले लोगों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में स्ट्रोक की समस्या से बचने के लिए शराब से दूरी बहुत जरूरी है। शराब के कारण आपका रक्तचाप बढ़ता है जिसकी वजह से आप ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो सकते है।