फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दावा: कोरोना वायरस को फेफड़े तक पहुंचने से रोकेगी ये थेरेपी, घर में करें ये दो काम

Mon, 11 May 2020 11:36 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 11 May 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Covid-19 home remedies and treatment: practice hypertonic saline nasal irrigation or jal neti and gargling to prevent coronavirus from entering the body
दावा है कि जल नेती करना भी कोरोना से बचाव में कारगर हो सकता है।  - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस का संक्रमण थमने के नाम नहीं ले रहा। इसका अबतक कोई निश्चित इलाज नहीं है। न ही इसकी कोई निश्चित दवा बन पाई है और न ही इसकी वैक्सीन तैयार हो पाई है। हालांकि दुनियाभर के वैज्ञानिक इस दिशा में कार्य कर रहे हैं और आने वाले समय में इसकी दवा और वैक्सीन उपलब्ध होने की उम्मीद है। जबतक इसकी वैक्सीन या दवा नहीं आ जाती, तबतक सोशल और फिजिकल डिस्टेंसिंग ही इससे बचाव का सबसे कारगर तरीका है। साफ-सफाई, हाइजीन मेंटेन करने के साथ ही इम्यून सिस्टम बनाए रखने और कई तरह के आयुर्वेदिक उपचारों की सलाह दी जा रही है। इस बीच वैज्ञानिकों का दावा है कि नियमित रूप से हाइपरटोनिक सेलिन वाले गुनगुने पानी के गरारे और नेजल वॉश यानी जल नेती करना भी कोरोना से बचाव में कारगर हो सकता है। 

Covid-19 home remedies and treatment: practice hypertonic saline nasal irrigation or jal neti and gargling to prevent coronavirus from entering the body
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस का संक्रमण मानव शरीर के मुंह और गले से होते हुए फेफड़ों तक पहुंचता है। अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका 'लंग इंडिया' में प्रकाशित शोध के मुताबिक, वैज्ञानिकों का दावा है कि हाइपरटोनिक सेलिन वाले गुनगुने पानी के गरारे और जल नेती करने से वायरस को मुंह और गले से होते हुए फेफड़ों तक पहुंचने से रोका जा सकता है। ये दोनों प्रक्रिया इसमें मददगार साबित होती है।

Covid-19 home remedies and treatment: practice hypertonic saline nasal irrigation or jal neti and gargling to prevent coronavirus from entering the body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

शोध की प्रमुख वैज्ञानिक और सवाई मानसिंह चिकित्सालय की श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. शीतू सिंह के मुताबिक, इस शोध अध्ययन में सर्दी, खांसी और बुखार जैसे अपर रेसपिरेटरी वायरल संक्रमण की रोकथाम के लिए गरारे और जल नेती के बारे में वैज्ञानिक प्रमाण का मूल्यांकन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid-19 home remedies and treatment: practice hypertonic saline nasal irrigation or jal neti and gargling to prevent coronavirus from entering the body
कोरोना (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

डॉ. शीतू के मुताबिक, इस प्रकार की चिकित्सा में कोरोना संक्रमण जैसी सांस संबंधी बीमारियों की रोकथाम में एक और थेरेपी की संभावना है। हालांकि उन्होंने विशेषज्ञ की देखरेख में ही जल नेती का सही तरीका अपनाने पर जोर दिया है। इस शोध में सामने आया है कि नाक और गले के माध्यम से प्रवेश करने वाले वायरल संक्रमण की रोकथाम में गरारे और जल नेती से मदद मिलती है। हाथ धोने की तरह गरारे और जल नेती के जरिए नाक और गले की धुलाई-सफाई से वायरल संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Covid-19 home remedies and treatment: practice hypertonic saline nasal irrigation or jal neti and gargling to prevent coronavirus from entering the body
नियमित गरारे करना कोविड 19 की रोकथाम में बहुत उपयोगी साबित हो सकता है - फोटो : Instagram

डॉ. शीतू के मुताबिक, नियमित गरारे और जल नेती करना कोविड 19 की रोकथाम में बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। इस शोध अध्ययन के सह शोधकर्ता श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. विरेन्द्र सिंह के मुताबिक इस तरह के अभ्यास से लोगो का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जापान में मास्क लगाने और हाथ धोने को इंन्फ्लूएंजा नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय दिशानिर्देश में शामिल किया गया, इसी तरह जल नेती और गरारे का कोरोना महामारी में भी व्यक्तिगत रुचि के मुताबिक प्रयोग किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed