फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swollen Feet: पैरों में सूजन सिर्फ किडनी ही नहीं, हार्ट की समस्याओं का भी हो सकता है संकेत

Wed, 24 Jun 2026 07:15 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 24 Jun 2026 07:15 PM IST
सार

किडनी की बीमारी में जब शरीर से अतिरिक्त नमक और पानी ठीक तरह बाहर नहीं निकल पाते, तो उनका जमाव पैरों में सूजन पैदा कर सकता है। यदि दिल पर्याप्त क्षमता से रक्त पंप नहीं कर पा रहा हो, तो नसों में दबाव बढ़ने से तरल नीचे की ओर जमा होने लगता है।

विज्ञापन
swollen feet symptoms in kidney problem and heart disease how to identify
पैरों में सूजन की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आपके पैरों में भी अक्सर सूजन की समस्या बनी रहती है? ज्यादातर लोग इसे थकान, ज्यादा चलने-फिरने का असर मानकर टाल देते हैं। लेकिन कई बार ये साधारण लगने वाली सूजन शरीर के अंदर चल रही गंभीर समस्या का पहला इशारा भी हो सकती है। डॉक्टर कहते हैं, यदि आपको अक्सर या बार-बार सूजन हो या ये दोनों पैरों में दिखाई दे तो इसे नजरअंदाज करना जोखिम बढ़ाने वाला सकता है।



पैरों में अक्सर बने रहने वाली सूजन की समस्या को किडनी की बीमारियों का संकेत माना जाता है। किडनी हमारे शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। यदि किसी वजह से किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो जाए तो अतिरिक्त तरल ऊतकों में जमा होने लगता है जिससे पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है। इसके कारण  पैरों, टखनों और पंजों में सूजन दिखाई दे सकती है।

पर क्या आप जानते हैं कि सूजन की एकमात्रा कारण किडनी की समस्या ही नहीं, कई बार ये दिल की समस्याओं की तरफ भी इशारा हो सकता है?

swollen feet symptoms in kidney problem and heart disease how to identify
आपके पैरों में भी रहती है सूजन? - फोटो : Freepik.com

हर सूजन में टेंशन की जरूरत नहीं

डॉक्टर कहते हैं, वैसे तो हर बार सूजा हुआ पैर गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता। 
 

  • लंबे समय तक खड़े रहने, गर्भावस्था, कुछ दवाओं, नसों की कमजोरी या चोट के कारण भी सूजन हो सकती है। 
  • लेकिन यदि सूजन लगातार बनी रहे, इसके साथ दर्द, लालिमा, सांस लेने में तकलीफ  या चेहरे की सूजन जैसे लक्षण साथ हों, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। 
  • समय पर पहचान कई गंभीर बीमारियों के इलाज को आसान बना सकती है और भविष्य की जटिलताओं से बचा सकती है।
swollen feet symptoms in kidney problem and heart disease how to identify
किडनी की बीमारी का खतरा - फोटो : Adobe Stock

किडनी की बीमारी में क्यों सूज जाते हैं पैर?

किडनी शरीर से अतिरिक्त पानी, नमक और अपशिष्ट पदार्थों को पेशाब के जरिए बाहर निकालती है। 
 

  • जब किडनी ठीक से काम नहीं करती तो तो शरीर में सोडियम और पानी जमा होने लगते हैं। 
  • यह अतिरिक्त तरल  पैरों, टखनों और पंजों में इकट्ठा हो जाता है, जिससे सूजन दिखाई देती है। इसे मेडिकल की भाषा में एडिमा कहा जाता है।
  • यदि पैरों की सूजन के साथ पेशाब कम आने, झागदार पेशाब, हाई बीपी और लगातार थकान जैसे लक्षण हों तो किडनी की जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
swollen feet symptoms in kidney problem and heart disease how to identify
हार्ट से संबंधित समस्याएं - फोटो : adobe stock images

हार्ट की समस्या का संकेत

पैरों-टखनों में सूजन दिल की समस्याओं की तरफ भी इशारा हो सकता है। 
 

  • जब किसी कारण से हृदय की पंपिंग क्षमता कम हो जाती है, तो शरीर की नसों में रक्त और तरल का दबाव बढ़ने लगता है। 
  • यह दबाव रक्त वाहिकाओं से तरल को आसपास के ऊतकों में धकेल देता है, जिससे पैरों और टखनों में सूजन हो सकती है।
  • यदि इसके साथ सांस फूलने, सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई हो  या अत्यधिक थकान रहे तो यह हृदय संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन
swollen feet symptoms in kidney problem and heart disease how to identify
समय पर लें डॉक्टर की सलाह - फोटो : freepik

कब जाएं डॉक्टर के पास?

अगर पैरों की सूजन एक-दो दिन में अपने आप ठीक नहीं होती, बार-बार लौट आती है या लगातार बढ़ रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। 
 

  • यदि केवल एक पैर अचानक सूज जाए और उसके साथ दर्द, लालिमा या गर्माहट हो, तो यह डीप वेन थ्रॉम्बोसिस जैसी स्थिति का संकेत भी हो सकता है।
  • गर्भावस्था में भी अचानक सूजन के साथ सिरदर्द या धुंधला दिखना गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed