फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है कड़वी नीम, ये फायदे जान लेंगे तो लगने लगेगी मीठी

Mon, 11 Mar 2019 12:01 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 11 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
surprising health benefits of neem
neem

नीम का नाम सुनते ही आपका मुंह कड़वाहट से भर गया होगा, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह आपकी सेहत के लिए किसी मीठे से कम नहीं है। प्राचीन काल से ही इसका प्रयोग विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटी बनाने के लिए किया जा रहा है। स्वास्थ्य को लेकर भी इसके कई तरह के फायदे बताए जाते रहे हैं। औषधीय गुणों से भरपूर नीम का इस्तेमाल कई बीमारियों के लिए किया जाता है। चाहे आप इसकी हरी पत्तियों, सूखी पत्तियों या तेल का सेवन करें, यह हर रूप में फायदेमंद होता है। यूं तो नीन खाने के तमाम फायदे हैं, लेकिन आज हम आपको इसके कुछ खास फायदों के बारे में बताएंगे...

surprising health benefits of neem
white teeth

ओरल हेल्थ
नीम के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो हमें दांत संबंधित परेशानियों से बचाते हैं।  यह मसूड़ों की सूजन को कम करने के साथ-साथ कैविटी को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करता है। 

surprising health benefits of neem
hair colour

बालों और स्किन के लिए वरदान
नीम स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। यह न सिर्फ हमारी स्किन पर मुंहासों को होने से रोकती है बल्कि स्किन की ड्राईनेस को दूर करने में भी मदद करती है। यह स्किन से जुड़ी कई परेशानियां जैसे बड़े पोर्स, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स के लिए भी फायदेमंद है। एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगज गुणों से भरपूर नीम आपके बालों के लिए भी अच्छी है। इसके अलावा यह बालों को झड़ने से रोकने में भी मदद करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
surprising health benefits of neem
डेमो - फोटो : डेमो

खून साफ करें
नीम में खून को साफ करने के गुण भी होते हैं। इसके सेवन से लीवर और किडनी में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन दूर होते हैं। बता दें, ब्लड में मौजूद टॉक्सिन से हमारे बहुत सारे अंग काम करने बंद कर देते हैं, जिससे हम में एलर्जी, थकान, सिरदर्द आदि लक्षण विकसित होने लगते है। रोजाना एक नीम कैप्सूल खाने से ब्लड में मौजूद अशुद्धियों डिटॉक्सिफाई होती हैं।

विज्ञापन
surprising health benefits of neem
immunity strong
इम्यूनिटी को करें बूस्ट
नीम के सेवन से हमारे शरीर को इम्यूनिटी मिलती है, जिससे बॉडी को बहुत तरह से इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। नीम कैप्सूल का रोजाना सेवन करने से बुखार, फ्लू, मलेरिया, वायरल,डेंगू और अन्य संक्रामक रोगों से आप कोसों दूर रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed