फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीरियड्स में दर्द में रहने के बावजूद महिलाएं ऑफिस से नहीं लेती हैं छुट्टियां: शोध

Fri, 02 Aug 2019 03:01 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 02 Aug 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
study says women lose their 9 days of working in a year due to periods
pain
महिलाओं को होने वाले मासिक धर्म के समय तकलीफ की समस्या तो होती ही है। लेकिन कुछ महिलाएं को ये समस्या इतनी ज्यादा हो जाती है कि उनके लिए बिस्तर से उठना भी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या पर किए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि पीरियड्स के दर्द की वजह से उन्हें साल में औसतन 9 प्रोडक्टिव दिन गंवाने पड़ते हैं।
study says women lose their 9 days of working in a year due to periods
stomach pain woman - फोटो : Social Media
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित शोध में यह बात सामने आई है। इस शोध में 32748 महिलाओं को शामिल किया गया था और उनसे मासिक चक्र से जुड़े सवाल पूछे गए। इन सवालों में ये सारे सवाल कि पीरियड्स कितने दिन चलते हैं, गंभीर लक्षण क्या है, क्या इसकी वजह से उन्होंने ऑफिस से छुट्टी ली हैं।

 

study says women lose their 9 days of working in a year due to periods
periods
सभी महिलाओं ने माना कि अपनी खराब स्थिति की वजह  से भी उन्होंने कभी ऑफिस से छुट्टी नहीं ली। इन 26438 महिलाओं ने कहा कि तबियत खराब होने के बाद भी वे ऑफिस जाती हैं। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि पीरियड्स की तकलीफ में भी ऑफिस गई महिलाओं के काम की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है। शोधकर्ताओँ के अनुसार काम के संबंध में ये गिरावट औसतन 33 प्रतिशत दर्ज की गई जो कि औसतन 9 दिन की कमी बराबर है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
study says women lose their 9 days of working in a year due to periods
office - फोटो : office

पीरियड्स में तकलीफ की वजह से केवल तीन प्रतिशत महिलाएं ऑफिस से छुट्टी लेती हैं। जिसमें से ज्यादातर 21 साल या उससे कम उम्र की लड़कियां थी। शोधकर्ताओं ने पता लगाया कि 4514 महिलाएं मासिक धर्म की तकलीफों की वजह से छुट्टियां लेती हैं। उन्होंने माना कि इस समय काम करने से अच्छा है कि वो अवकाश लें लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed