फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आपको भी तो नहीं होता है सिर दर्द, जानें किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं आप

Fri, 02 Aug 2019 11:54 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 02 Aug 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
know about types of headaches and tips

बदलते लाइफस्टाइल के साथ-साथ गलत खानपान के कारण सिर दर्द की समस्या आम हो गई है। सिर दर्द से मतलब यह है कि सिर के एक या एक से अधिक हिस्सों में साथ ही गर्दन के पिछले भाग में हल्के से लेकर तेज दर्द का एहसास हो है। सिर दर्द के कई कारण होते हैं लेकिन किसी गंभीर बीमारी के कारण सिर दर्द की समस्या नहीं होती है। सामान्य तौर पर नींद पूरी ना होने के कारण, दांतों में दर्द होने के कारण, थकान व गलत दवाई लेने के कारण सिर दर्द की समस्या शुरू होती है। आइए जानते हैं कितने तरह के सिर दर्द होते हैं। 

know about types of headaches and tips

कल्स्टर सिर दर्द
यह सिर दर्द का एक अलग प्रकार है। इस दौरान चेहरे, सिर और गर्दन के हिस्से में दर्द होता है। यह दर्द सिर के दोनों हिस्सों को प्रभावित नहीं करता है। जब इस तरह का सिर दर्द हो तो नीचे बिल्कुल ना झुकें। क्योंकि इस तरह दर्द और बढ़ सकता है। इसलिए अगर इस सिर दर्द से बचना है तो आपको धूम्रपान और शराब का सेवन बंद करना होगा। 

know about types of headaches and tips
प्रतीकात्मक तस्वीर

तनाव से सिर दर्द
इस तरह के सिर दर्द होने पर सिर का पूरा हिस्सा या दोनों तरफ दर्द होता है। इस दौरान किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि का सिर दर्द पर कोई असर नहीं पड़ता है। ये मांसपेशियों में सिकुड़न होने के कारण होता है। 90 प्रतिशत सिर दर्द इसी वजह से होते हैं और खुद ही ठीक हो जाते हैं। ये सिर दर्द लंबे समय तक तनाव में रहने के कारण होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about types of headaches and tips

माइग्रेन
यह दर्द सिर के एक भाग में दबाव के साथ-साथ ओंखों के पीछे होता है। अगर आप इस दौरान सामान्य शारीरिक गतिविधि भी करते हैं तो दर्द बढ़ सकता है। यह समस्या ज्यादातर आनुवांशिक होती है। माइग्रेन से कई बार धीरे-धीरे और कई बार तेज होने लगती है। इसके चलते किसी खाद्य पदार्थ से एलर्जी भी हो सकती है। 

विज्ञापन
know about types of headaches and tips

दांत दर्द के कारण भी हो सकता है सिर दर्द
कभी-कभी दांतों में दर्द होने के कारण सिर दर्द की शिकायत रहती है। दांतों में कीड़ा लगने से पूरे जबड़े में दर्द रहता है। इसलिए डॉक्ट से संपर्क करना बेहतर उपाय होगा। डॉक्टर दर्द के सही कारणों का पता लगाकर इसका निवारण करते हैं, जिससे आपको सिर और दांत दर्द दोनों में राहत मिलती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed