फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवसाद को दूर भगाना है तो दही खाएं, वैज्ञानिकों ने दी है सलाह

Mon, 10 Feb 2020 02:22 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 10 Feb 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
study says Eating this healthy snack can treat depression
Depression - फोटो : Pixabay

हम जिस तरह की जीवनशैली में है उसमें तनाव होना आम बात है। तनाव से बचने के लिए आपको मेडिटेशन करना चाहिए और काउंसलिंग का सहारा लेना चाहिए। हालांकि शोधकर्ताओं का मानना है कि अगर आप अपने खानपान में बदलाव करते हैं और कुछ जरूरी खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करते हैं तो आप तनाव से बच सकते हैं। हाल ही में हुए एक शोध में तनाव से बचने के लिए आपको क्या खाना चाहिए यह बताया गया है।

study says Eating this healthy snack can treat depression
depression - फोटो : social media

दरअसल तनाव आपके भीतर की सकारात्मकता को खत्म कर देता है और आपको नकारात्मक विचारों से भर देता है। अगर सही वक्त पर तनाव व अवसाद का इलाज नहीं हुआ तो यह आपको आत्महत्या की तरफ धकेल सकता है। अवसाद की वजह से कई बार इंसानों के मन में आत्महत्या तक के ख्याल आते हैं। इसलिए, तनाव को लेकर समय-समय पर कई तरह के शोध एवं अध्ययन होेते रहते हैं।

 

study says Eating this healthy snack can treat depression
दही

एक शोध में बताया गया है कि दही आपके भीतर पनपने वाले तनाव को दूर करता है। दही में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो कि आपकी सेहत को ठीक रखते हैं और तनाव दूर करते हैं। यह अध्ययन एक साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है जिसे वर्जीनिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिसिन ने किया है। इसमें बताया गया है कि दही में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो तनाव को कम करने में सहायक होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
study says Eating this healthy snack can treat depression
दही

हालांकि शोधकर्ताओं का कहना है कि इस दिशा में अभी और अध्ययन करने की जरूरत है। वैसे भी दही में कई औषधीय गुण होते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को ठीक करते हैं और कई तरह की बीमारियों का जोखिम कम करते हैं। दही खाने से गैस नहीं बनती। इसमें मौजूद बैक्टीरिया स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। दही में प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा ही विटामिन बी6 और बी12 होता है जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।

विज्ञापन
study says Eating this healthy snack can treat depression
Curd
दही सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी लाभकारी है। दही आपके त्वचा और सिर के बालों, दोनों के लिए अच्छी होती है। दही के साथ बेसन मिलाकर आप चेहरे पर लगा सकते हैं।  इससे त्वचा कोमल होती है और रंगत निखरती है। दही के इस्तेमाल से चेहरे की टैनिंग भी दूर होती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed