फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

Mon, 10 Feb 2020 11:51 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइस डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइस डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 10 Feb 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Do not forget to eat these things before sleeping, it can harm your health
butter chicken - फोटो : file photo

कई चीजें ऐसी होती हैं जो हमें सोने से पहले नहीं खानी चाहिए क्योंकि ये हमारी सेहत को बिगाड़ सकती हैं। इसलिए हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि सोने से पहले आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। अक्सर हमारी आदत होती है कि रात में भूख लगते ही हम कुछ भी खा लेते हैं और इस बात का ख्याल नहीं रख पाते कि कहीं ये चीजें हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक तो नहीं है। अगर आप रात में सोने से पहले गरिष्ठ भोजन करेंगे या फिर ज्यादा तला खाएंगे तो आपकी नींद में खलल पड़ सकता है और रात में आपके पेट में एसिडिटी भी बन सकती है। आपको अनिंद्रा की समस्या भी हो सकती है। आइए जानते हैं रात में सोने से पहले किन चीजों को खाने से बचना चाहिए...




 

Do not forget to eat these things before sleeping, it can harm your health
Tea - फोटो : पेक्सेल्स

अगर आपकी चाय पीने की आदत है तो रात में सोने से पहले कभी भी चाय न पिएं। आप ग्रीन टी भी न पिएं क्योंकि यह भी रात में सोने से पहले पीने पर आपकी सेहत को बिगाड़ सकती है। अगर आप रात में सोने से पहले चाय पिएंगे तो आपकी नींद बिगड़ सकती है क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन आपकी नींद के लिए बाधक हो सकता है। इसलिए रात में सोने से पहले भूलकर भी चाय पिने की आदत न डालें।

 

Do not forget to eat these things before sleeping, it can harm your health
Chicken, Non veg - फोटो : पेक्सेल्स
रात में सोने से पहले कभी भी मांसाहार का सेवन न करें। इससे आपको पाचन समस्या हो सकती है। अगर आप रात में सोने से पहले मांसाहार का सेवन करते हैं तो इसे पचने में वक्त लगता है और अगले दिन आपको कब्ज से लेकर पेट की समस्याएं हो सकती है। ऐसे में रात में सोने से पहले हमेशा ही हल्का भोजन करना चाहिए। अगर आप रात में सोने से पहले चिकन खाते हैं तो इसमें मौजूद प्रोटीन को पचाने में आपके शरीर को काफी वक्त लग सकता है और आपकी नींद में भी खलल पड़ सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do not forget to eat these things before sleeping, it can harm your health
sleep - फोटो : pixa

रात में सोने से पहले आपको मीठा नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे आपकी नींद खराब हो सकती है। मीठे में काफी कैलोरी होती है और साथ ही फेट भी होता है। इससे आपके खून में इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है और आपकी नींद में खलल पड़ जाता है।


 
विज्ञापन
Do not forget to eat these things before sleeping, it can harm your health
chocolate day

चॉकलेट वैसे तो हेल्थ के लिए अच्छी होती है लेकिन इसे रात में सोने से पहले नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे आपकी नींद खराब हो सकती है। चॉकलेट में भी कैफीन होता है जो कि नींद को भगा देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed