फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: पाचन में सुधार से लेकर वजन कम करने तक, इस औषधि के हैं अनेकों लाभ

Tue, 22 Jun 2021 06:35 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 22 Jun 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
study based health benefits of ginger, weight reducing quality
भारतीय मसाले और ओषधियां - फोटो : social media

'सेहत है संग तो जीत सकते हैं हर जंग',  कोरोना को विकट परिस्थितियों से यब बात तो सभी लोगों ने सीख ही लिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो सेहत को बेहतर रखने के लिए खान-पान में सुधार करना सबसे जरूरी है। सभी लोगों को दैनिक आहार में ऐसी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए जो सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचा सकें। इस लेख में हम आपको अध्ययन आधारित ऐसी ही एक औषधि के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। पाचन क्रिया को ठीक करने से लेकर उल्टी-मितली को कम करने तक, कई तरह के संक्रमण से सुरक्षा देने से लेकर वजन करने करने तक, यह कई प्रकार से सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।


जिस औषधि के बारे में हम बात करने जा रहे हैं वह है-अदरक। भारत में मुख्यरूप से अदरक का प्रयोग मसाले के रूप में किया जाता है। इसकी इम्युनिटी-बूस्टिंग और व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाने वाली क्वालिटी इसे भारतीय रसोई में बेहद पसंदीदा बनाती है। आइए जानते हैं वैज्ञानिक आधार पर इसके सेवन के क्या लाभ हो सकते हैं?

study based health benefits of ginger, weight reducing quality
अदरक में पाए जाते हैं कई महत्वपूर्ण यौगिक - फोटो : file photo

अदरक के सेवन के फायदे
अदरक में जिंजरोल नामक बायोएक्टिव कंपाउंड होता है। यह अदरक को उसका अनूठा स्वाद और सुगंध देता है। जिंजरोल के कारण ही अदरक को इतना फायदेमंद माना जाता है। चाय हो या तमाम तरह के व्यंजन, अदरक का उपयोग स्वाद को दोगुना तक बढ़ाने के साथ कई तरह के लाभ से युक्त कर देता है। यह सर्जरी के बाद या गर्भावस्था में महसूस होने वाली मतली और उल्टी की समस्या को दूर करने में भी मददगार है। आइए इसके कुछ और फायदों के बारे में जानते हैं।

study based health benefits of ginger, weight reducing quality
पेट के लिए फायदेमंद है अदरक - फोटो : Pixabay

पाचन को ठीक रखता है
अदरक का उपयोग पाचन को सुधारने और पेट में बन रहे एसिड को कम करने के साथ पेट और आंत से संबंधित अन्य परेशानियों को दूर करने में फायदेमंद है। यूएस लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में यह पाया गया कि अदरक का सेवन अपच की समस्या को ठीक करने में बेहद फायदेमंद हो सकता है। इस अध्ययन में अपच के शिकार 11 रोगियों को शामिल किया गया। अध्ययन के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों ने पाया कि अदरक ऐसे रोगियों के लक्षणों को कम करने में काफी सहायक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
study based health benefits of ginger, weight reducing quality
मोटापे को कम कर सकता है अदरक - फोटो : getty images

वजन कम करने में मददगार
साल 2016 में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि अदरक बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) और रक्त में इंसुलिन के स्तर को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। मोटापे की शिकार 80 महिलाओं पर किए गए अध्ययन में वैज्ञानिकों को इसके तमाम लाभ देखने को मिले। वैज्ञानिकों ने बताया कि मोटापे के कारण हाई ब्लड इंसुलिन और डायबिटीज का खतरा अधिक हो जाता है। अध्ययन से प्राप्त परिणामों से पता चलता है कि अदरक के साथ सप्लीमेंट्स के सेवन से बीएमआई, फास्टिंग ग्लूकोज और इंसुलिन प्रतिरोध सूचकांक में काफी कमी लाई जा सकती है।

विज्ञापन
study based health benefits of ginger, weight reducing quality
कैंसर को विकसित होने से रोकता है अदरक - फोटो : Pixabay

कैंसर से मिलती है सुरक्षा
खाद्य पदार्थों में अदरक का उपयोग कैंसर, ऑस्टियोआर्थराइटिस आदि से लड़ने में मदद करता है। यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने चूहों पर परीक्षण किया। इसमें पाया गया कि अदरक और इसके घटक चूहों में ट्यूमर के खतरे को कम कर सकते हैं। इसके अलावा अदरक में पाए जाने वाले यौगिक मानव शरीर में भी कैंसर कोशिकाओं को विकसित होने से रोकने में सहायक हो सकते हैं।

--------------------
नोट: यह लेख अदरक के फायदों को लेकर हुए तमाम अध्ययनों के आधार पर तैयार किया गया है। अध्ययन संलग्न हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed